Weight Loss
वजन कम करने के बारे में तो हर कोई सोचता है लेकिन जब बात इस लक्ष्य को पूरा करने की आती है तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत होती है बार बार लगने वाली भूख से क्योंकि कई लोग अपनी भूख पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और ऐसे में वे ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लेते हैं जिससे वजन घटने की बजाय और बढ़ जाता है। आज यहाँ जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट अन्वेषा शर्मा भूख को शांत रखने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रही हैं।