महिलाओं के लिए बहुत काम की चीज है सौंफ का पानी, इस समय करें सेवन दूर हो जाएगा Belly Fat

Saunf Ka Pani peene ke fayde: कमर और पेट के आसपास जमा फैट को कम करना बहुत मुश्किल काम है। बेली फैट कम करने के लिए सौंफ के बीजों से तैयार यह खास ड्रिंक आप पी सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : September 20, 2024 10:21 AM IST

1/6

बाहर निकली तोंद को कम करेगा यह ड्रिंक

Drink to reduce belly fat: बेली फैट बढ़ना या अपनी तोंद निकलते देखना किसी के लिए उदास होने वाली बात हो सकती है। एक उम्र के बाद लोगों के लिए बेली फैट को बढ़ने से रोक पाना मुश्किल हो जाता है। वहीं, महिलाओं में पेट और कमर के आसपास फैट बढ़ने की समस्या (belly fat problem in women is more common) अधिक देखी जाती है। सारा दिन बैठकर डेस्क जॉब करना, एक्सरसाइज ना करने और अपनी डाइट का ध्यान ना रखने से उनके लिए बढ़े हुए वजन को कंट्रोल कर पाना और बेली फैट कम करना मुश्किल हो जाता है। (reasons of increasing belly fat)

2/6

कमर के आसपास क्यों बढ़ता है फैट

वहीं, बहुत-से लोग जो एक्सरसाइज करते हैं और जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं, उनके लिए भी वजन कम कर पाने में मुश्किलें आ सकती हैं। कमर के आसपास की इस जिद्दी चर्बी (stubborn fat around waist) को कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सौंफ जैसी नेचुरल चीजों की मदद से फैट बर्न (Fat burning process) और वेट लॉस करने में आपको मदद हो सकती है।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

3/6

वेट लॉस के लिए सौंफ का पानी पीएं

बाहर निकली हुई तोंद को अंदर करने के लिए अगर आप सौंफ का सेवन करना चाहते हैं तो आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। रोजाना सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पीएं। इससे आपका वजन कम होगा और कमर-पेट के हिस्से में जमा जिद्दी फैट भी कम होगा।

4/6

ऐसे बनाएं सौंफ का पानी

किसी बर्तन में आधा लीटर पानी उबलनें के लिए रख दें. इसमें एक चम्मच सौंफ के बीज (Fennel seeds) डालें। सौंफ और पानी को तब तक उबलने दें जब तक कि यह गाढ़ा और एक कप के बराबर ना हो जाए। अब इसे छानें और इसमें एक नींबू का रस (Lemon Juice) निचोड़कर पीएं।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

5/6

सौंफ का पानी है बेली फैट कम करने का नुस्खा

सौंफ के बीजों में डाइटरी फाइबर के साथ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाते (foods to boost metabolism) हैं। मेटाबॉलिक रेट तेज होने से आपके लिए वेट भी आसान और तेज होता है।

6/6

होंगे ये भी लाभ

सौंफ पाचन शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से समृद्ध होता है। सौंफ का पानी पीने से आपकी डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है। यह बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन (body detoxification) की प्रक्रिया को भी तेज करता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालकर आपकी इम्यून पॉवर भी बढ़ाता है।  Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन