कमर की चर्बी को बर्न करते हैं ये योगाभ्यास
बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान यह दो ऐसी मुख्य समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ते मोटापे का मुख्य कारण है। मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारी को लेकर आता है। अक्सर लोग मोटापा बढ़ाने पर लोग सबसे ज्यादा परेशान पेट और कमर की चर्बी से होते हैं, कुछ लोगों की कमर पर चर्बी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि वह देखने में काफी खराब लगती है। जिसके कारण वे लोग न अपने मनचाहे कपड़े पहन सकते हैं जो उनकी पर्सनालिटी को भी प्रभावित करता है। ऐसे में यदि आप कमर की चर्बी को कम करने के लिए कोई उपाय ढूंढ रहे हैं, आज हम आपको ऐसे पांच योगाभ्यास के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पीठ और कमर की चर्बी को कुछ ही दिनों में तेजी से काम कर पाएंगे।