hamburger icon
A
Read in English

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर

खजूर (date benefits) को जब आप सुखाते हैं, तो उससे बनता है छुहारा। छुहारे (date health benefits) की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में जरूर खाना चाहिए। छुहारा हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं, ऐसे में यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। छुहारे (chhuhara khane ke fayde) में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जैसे विटामिन ए, सी, ई, के, बी2, बी6, नियासिन और थियामिन भी होता है। आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे मिनरल्स होने के कारण इनके सेवन से शरीर की कोशिकाएं अपना काम ठीक से करती हैं। जानें, छुहारा खाने के सेहत लाभ (date health benefits) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: December 16, 2019, 10:48 AM

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon1/7

Date 1

खजूर (date benefits) को जब आप सुखाते हैं, तो उससे बनता है छुहारा। छुहारे (date health benefits) की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में जरूर खाना चाहिए। छुहारा हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं, ऐसे में यह शरीर के लिए काफी हेल्दी होता है। छुहारे (chhuhara khane ke fayde) में कई तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं जैसे विटामिन ए, सी, ई, के, बी2, बी6, नियासिन और थियामिन भी होता है। आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे मिनरल्स होने के कारण इनके सेवन से शरीर की कोशिकाएं अपना काम ठीक से करती हैं। जानें, छुहारा खाने के सेहत लाभ (date health benefits) के बारे में...

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon2/7

Date 2

छुहारे में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बनाए रखता है। छुहारा खाने से शरीर में रक्त कोशिकाओं की संख्या कम नहीं होती है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो ठंड के मौसम में भी छुहारा खाना फायदेमंद (date health benefits) होगा। इसमें कैल्शियम भी काफी होता है, जो स्केलेटल सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। इससे हड्डियां और दांत मजबूत होने के साथ-साथ सुरक्षित रहते हैं।  Also Read - आप चीजें भूल जाते हैं या फिर आपका दिमाग फालतू डेटा समझ कर उसे डिलीट कर देता है? न्यूरोलॉजिस्ट से जानें

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon3/7

Date 3

पेट की सेहत भी सही रहती है। छुहारे में मौजूद फाइबर (date health benefits) आपको कब्ज से बचाता है। आंतों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करता है। प्रतिदिन छुहारे के सेवन से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम ठीक रहता है। फैट नहीं होने के कारण कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। यह ब्लडस्ट्रीम में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है। रक्त दबाव की समस्या है, तो छुहारा प्रतिदिन खाएं।

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon4/7

Date 4

शोध के अनुसार, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व अधिक होते हैं, जो पाचनशक्ति को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं छुहारा एसिडिटी, पेट के अल्सर, सीने में जलन और कोलाइटिस आदि बीमारियों से भी बचाता है। मांसपेशियों को मजबूती देता है। खासकर हृदय की मांसपेशियों पर इसका महत्वपूर्ण असर होता है, जिससे हृदय मजबूत होता है। गर्भवती महिलाएं यदि इसे खाएं, तो यूटरस की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी और प्रसव आसान तरीके से हो सकता है। Also Read - बच्चों को सब्जियां खाने की आदत डालने का सबसे आसान तरीका क्या है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से जानें

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon5/7

Date 7

बढ़ती उम्र के बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती देना चाहते हैं, तो दूध में भिगोया हुआ छुहारा खिलाएं। इससे मांसपेशियों का निर्माण होगा, हड्डियां भी मजबूत होंगी। जिन महिलाओं को पीरियड्स अनियमित होता है, वे एक छुहारा और दो बादाम की गिरी रात को पानी में डालकर रख दें। सुबह दोनों को पीसकर मिश्री और मक्खन मिलाकर खाएं। समस्या दूर हो जाएगी।

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon6/7

Date 6

हर दिन छुहारे वाले दूध पिएं। इसमें पौटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसे हर दिन डायट में शामिल करें। भूख कम लगती है, तो छुहारे का गूदा निकालकर दूध में पकाएं। पक जाने पर ठंडा करके पीस लें। इसे खाने से भूख बढ़ती है और खाना भी आसानी से पचता है। प्रतिदिन दूध, मिश्री और तीन-चार छुहारे को दूध में डलाकर उबालें और पिएं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। यदि आपको सांस से संबंधित कोई समस्या या फिर दमा है, तो राहत मिलेगी। Also Read - कावड़ यात्रा में बारिश में पैदल चलने से बढ़ सकता है फंगल इंफेक्शन का खतरा, बचाव के लिए जरूरी टिप्स

Date Benefits : सर्दी के मौसम में जरूर खाएं छुहारा, कई फायदों से है भरपूर photo icon7/7

Date 5

चूंकि इसमें नेचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) होता है, जो इसे ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा की सेहत के लिए बेहतर माना गया है। रूखी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर नए की उत्पत्ति करने में भी सहायक है। इससे आपकी त्वचा कोमल, ग्लोइंग और स्वस्थ रहती है।