क्या सिर्फ शाकाहारियों को होती है विटामिन बी12 की कमी
Do only vegetarians suffer from vitamin B12 deficiency: विटामिन B12 (कोबालामिन) शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। विटामिन B12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र की सुरक्षा, डीएनए निर्माण और एनर्जी के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है। विटामिन B12 शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होने के बावजूद इसको लेकर कई सारी बातें कही जाती हैं। यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा 110 यूनिट के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. आलोक कुमार सिंह का कहना है कि भारत में आज भी ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी सिर्फ शाकाहारी लोगों को होती है। जो लोग मीट, मछली और अंडे खाते हैं, उनमें इस विटामिन की कमी नहीं पाई जाती है। लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। विटामिन बी12 की कमी शाकाहारी और मांसहारी दोनों ही किस्म के लोगों में हो सकती है।