मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है विटामिन बी12
भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक सेहत पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन्स की कमी का सीधा असर मानसिक सेहत पर पड़ता है। खासतौर पर विटामिन बी12 की कमी मानसिक सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है। इसके कारण आप डिप्रेशन तक का शिकार हो सकते हैं। डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जो कई रोगों का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी न होने दें। साथ ही इसकी कमी के लक्षणों, जोखिमों और निदान को जानें।