Coconut Oil In Hindi
क्या आपको पता है नारियल तेल को बालों में लगाने से लेकर खाना बनाने, स्किन में ग्लो लाने या होंठो को मुलायम करने जैसे अनेक कामों के साथ यह वज़न घटाने में भी मदद करता है। ऐसे बहत सारे निराले तरीकों के बारे में जानें।
क्या आपको पता है नारियल तेल को बालों में लगाने से लेकर खाना बनाने, स्किन में ग्लो लाने या होंठो को मुलायम करने जैसे अनेक कामों के साथ यह वज़न घटाने में भी मदद करता है। ऐसे बहत सारे निराले तरीकों के बारे में जानें।
स्ट्रेच मार्क्स- विटामिन ई के कारण स्ट्रेच मार्क्स कम करता है। स्ट्रेच मार्क्स पर नारियल तेल नियमित रूप से लगायें।
Tiny belly
झुर्रियाँ- इसमें विटामिन ई और प्रोटीन होने के कारण कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है और झुर्रियों का आना कम होता है।
बॉडी स्क्रब- नारियल तेल के साथ नमक या ब्राउन-शुगर मिलाकर नैचुरल स्क्रबर बनाकर डेड स्किन सेल्स निकालकर अपने स्किन में निखार लायें।
मॉश्चराइज़र- नारियल तेल में सैचुरेटेड फैट होता है जो नैचुरल मॉश्चराइज़र का काम करता है। जाड़े के मौसम में लगाने से रूखीं त्वचा से निजात पाया जा सकता है।
जांघ का अंदरूनी हिस्सा- नारियल तेल और नींबू के रस का पैक जांघ के अंदरूनी के हिस्से के गहरे रंग को साफ करता है। नींबू ब्लीच करता है और नारियल का तेल मॉश्चारइज़ करता है।
नैचुरल वैपरब- सर्दी-खांसी में नैचुरल वैपरब बनाने के लिए मधुमोम में नारियल तेल और नीलगिरी का तेल मिलाकर नैचुरल वैपरब बना सकते हैं, जो सर्दी-खांसी से आराम दिलायेगा।
फटें होंठ- नारियल तेल में विटामिन ई और प्रोटीन होने के कारण यह होंठो को मॉश्चराइज़ करके मुलायम बनाने में मदद करता है।
फटी एड़ियाँ- इसके लिए लोशन लगाने के जगह पर नारियल का तेल लगायें। इसका एन्टी बैक्टिरीयल गुण फटे जगहों को इन्फेक्शन से बचायेगा और प्रोटीन इनको हिल-अप करेगा।
डाइपर रैश- शिशुओं की त्वचा संवेदनशील होता है, इसलिए डैपर से रैशेज़ हो जाते हैं। नारियल तेल का माइक्रोबायल गुण इनसे राहत दिलाता है।
मेक-अप रिमुवर- केमिकल मेकअप रिमुवर के जगह आप नारियल तेल से आसानी से अपने मेकअप को साफ कर सकते हैं।
इन्फेक्शन और रैशेज़- नारियल तेल का एन्टीफंगल और एन्टीबैक्टिरीयल गुण इन्फेक्शन और रैशेज़ को दूर करने में मदद करते हैं।
खुजली- कभी-कभी रूखी त्वचा के कारण खुजली होती है। इसके लिए रूई के गोलों में नारियल तेल लगाकर खुजली वाले जगह पर लगायें और राहत पायें।
हेयर प्रोबलेम- बालों का झड़ना, रूसी, स्कैल्प में खुजली जैसे प्रोबलेम्स से निजात दिलाता है नारियल का तेल। तेल का चम्पी हफ़्ते में एक बार।
मसाज़- नारियल के तेल में जो विटामिन ई और प्रोटीन होता है, उसके कारण इस तेल से मालिश करने पर त्वचा में अलग ही ताजगी आ जाती है।