Chandra Namaskar Benefits: तनाव दूर करने के साथ ही कई फायदे होते हैं चंद्र नमस्कार के, जानें यहां

आप सूर्य नमस्कार तो करते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने चंद्र नमस्कार किया है? यदि नहीं जानते हैं, तो जरूर जानें चंद्र नमस्कार के फायदों के बारे में यहां...

Written by Anshumala | Published : August 31, 2021 5:49 PM IST

1/5

चंद्र नमस्कार करने के फायदे जानते हैं आप?

Chandra Namaskar Benefits in Hindi: आप सूर्य नमस्कार तो प्रतिदिन करते होंगे, लेकिन क्या कभी आपने चंद्र नमस्कार किया है या इसके बारे में जानते हैं? यदि नहीं जानते हैं, तो जरूर जानें चंद्र नमस्कार के बारे में। इसे करने से भी सेहत को सूर्य नमस्कार करने जैसे ही लाभ होते हैं। सूर्य नमस्कार (surya namaskar) की तरह इसमें भी कई तरह की मुद्राएं की जाती हैं। सूर्य नमस्कार में 12 पोस्चर किए जाते हैं, तो चंद्र नमस्कार (chandra namaskar in hindi) में भी 14 आसनों का अभ्यास किया जाता है। हालांकि, इन दोनों का सेहत पर प्रभाव बिल्कुल अलग होता है। चंद्र नमस्कार करने से शरीर को सुकून और शांति प्राप्त होती है। माइंड रिलैक्स होता है। रात में नींद अच्छी आती है। इसमें आप कई तरह के आसन करते हैं जैसे बालासन से लेकर ऊर्ध्व मुख शवासन। सूर्य नमस्कार को जहां सूरज के होने पर करते हैं, तो चंद्र नमस्कार को चांद के होने पर यानी शाम या रात में करते हैं। जानें, चंद्र नमस्कार करने के फायदे (chandra namaskar ke fayde in hindi) और इसे करने का सही तरीका (How to do chandra namaskar)....

2/5

चंद्र नमस्कार करने से बनते हैं ऊर्जावान

चंद्र नमस्कार करने से शरीर ऊर्जावान बना (chandra namaskar benefits in hindi) रहता है। शरीर का बैलेंस बना रहता है। तनाव दूर होता है। शाम के समय छत या गार्डन में चंद्र नमस्कार का अभ्यास करें। यह काफी रिलैक्सिंग योगासन है। रात में अच्छी नींद आती है।  Also Read - बदलते मौसम में सूखी खांसी और गले की खराश को कैसे ठीक करें?

3/5

तनाव दूर करने के लिए करें चंद्र नमस्कार

जिन लोगों को हमेशा किसी ना किसी बात का तनाव, चिंता रहता है, उनके लिए चंद्र नमस्कार बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। यह आसन ऊर्जा को बैलेंस करता है। मन-मस्तिष्क शांत होता है। आप चंद्र नमस्कार का अभ्यास करने से पहले किसी योगाचार्य से सही तरह से करने के बारे में जान सकते हैं।

4/5

मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है चंद्र नमस्कार

यदि आपको अपनी जांघों, पेल्विस, पैरों, एड़ियों की मांसपेशियों को मजबूती देना है, तो चंद्र नमस्कार का अभ्यास करें। यह इन सभी भागों को स्ट्रेच करने में मदद करता है। शरीर के निचले हिस्से को मजबूती मिलती है।  Also Read - 40 के बाद जरूरी है ब्रेस्ट कैंसर जांच, जानिए मैमोग्राफी टेस्ट कैसे होता है और कितना खर्च आता है

5/5

शरीर का संतुलन बनाए रखता है चंद्र नमस्कार

शरीर को बैलेंस बनाने के साथ ही चंद्र नमस्कार पाचन को दुरुस्त करता है। रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली होती है। फेफड़े हेल्दी रहते हैं और छाती चौड़ा होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। रीढ़ की हड्डी की नसें उत्तेजित होती हैं। कमर, पैर, जांघों की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं। इससे शरीर अधिक लचीला बनता है।