ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन?

ब्रेस्ट के ढीले होने से संबंधित कुछ मिथक भी व्याप्त हैं, जिसे अक्सर महिलाएं सच मान लेती हैं। कुछ ऐसे ही मिथक पर डालें नजर, जिन्हें महिलाएं सच मानकर करती हैं फॉलो (myths facts about breast sagging)....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated: August 11, 2021, 3:42 PM

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon1/6

स्तनों के ढीले होने से संबंधित मिथक और सच

Myths & Facts about Breast Sagging in Hindi: स्तन यानी ब्रेस्ट जितने टाइट, सुडौल होते हैं, उससे पूरी पर्सनालिटी आकर्षक लगती है। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ स्तनों के आकार, टाइटनेस में कमी आने लगती है। ब्रेस्ट धीरे-धीरे लटकने (Breast Sagging in Hindi) लगते हैं, जो बिना अंडरगार्मेंट्स पहने भद्दे लगते हैं। कई बार कम उम्र में भी ब्रेस्ट ढीले पड़ने लगते हैं। वजन कम करने पर भी ब्रेस्ट की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं। अधिक स्मोकिंग करने से भी ब्रेस्ट पर असर पड़ता है। ब्रेस्ट के ढीले होने से संबंधित कुछ मिथक (Facts And Myths About Breast In Hindi) भी व्याप्त हैं, जिसे अक्सर महिलाएं सच मान लेती हैं। कुछ महिलाएं ये सोचती हैं कि ब्रा पहनने रहने से स्तन ढीले नहीं होते हैं, पर यह बात 100 प्रतिशत सच नहीं है। कुछ ऐसे ही मिथक पर डालें नजर, जिन्हें महिलाएं सच मानकर करती हैं फॉलो (myths facts about breast sagging)....

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon2/6

मिथ नं 1: ब्रा पहने रहने से स्तन रहते हैं टाइट

अधिकतर महिलाएं 24 घंटे ब्रा पहने रहती हैं। बेशक, ब्रा ब्रेस्ट को सपोर्ट देता है, लेकिन कई बार टाइट ब्रा लगातार पहने रहने से ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। ब्रा का फैब्रिक सही नहीं होने से आपको पसीना अधिक आ सकता है, खुजली, फुंसियों, रैशेज के होने की समस्या बढ़ जाती है। ब्रा पहने रहने से स्तन ढीले नहीं होते हैं, ऐसा भी नहीं है। ब्रा पहने रहने से ब्रेस्ट का शेप सही रहता है, लेकिन ब्रेस्ट को ढ़ीला होने से रोक दे ऐसा नहीं हो सकता है। स्तन कई नेचुरल कारणों, शारीरिक समस्याओं के कारण भी ढीले होते हैं।  Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon3/6

सच्चाई: उम्र बढ़ने से स्तन होते हैं ढीले

ब्रा पहने रहने से स्तन टाइट रहने का कोई संबंध नहीं है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है ब्रेस्ट के टिशू ढीले पढ़ने लगते हैं। कुछ लिगामेंट्स भी स्तनों को ऊपर की तरफ रखने में मददगार होते हैं, जो बाद में कोलेजन, इलास्टिन को खो देते हैं, जिससे ब्रेस्ट ढीले होने लगते हैं।

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon4/6

मिथ नं 2: एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट लटकते नहीं

एक्सरसाइज करने से आप चुस्त-दुरुस्त, एक्टिव, निरोग रह सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे ब्रेस्ट ढीले नहीं होते हैं। ब्रेस्ट में फैट होता है ना कि मांसपेशियां, इसलिए एक्सरसाइज करने से स्तन ढीले नहीं होंगे, यह सिर्फ एक मिथ है। Also Read - पेसमेकर कब लगाया जाता है? जानें कैसे काम करता है यह डिवाइस

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon5/6

मिथ नं 3: शिशु को दूध पिलाने से ब्रेस्ट हो जाते हैं ढीले

एक शिशु के लिए उसकी मां का दूध ही मुख्य आहार होता है। आप ये सोचकर दूध ना पिलाएं कि आपके ब्रेस्ट ढीले हो जाएंगे, तो आपके शिशु का शारीरिक विकास सही से नहीं होगा। उसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलेंगे। दूध पिलाने से स्तन लटक जाते हैं, तो ये भी सिर्फ एक मिथ है, जिसपर आपको कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। यह नेचुरल प्रॉसेस है कि प्रेग्नेंसी में स्तनों का आकार बढ़ जाता है। स्तनों में दूध रहने से आपको दर्द हो सकता है। ऐसे में शिशु को दूध पिलाना आपकी सेहत के लिए भी जरूरी है। जब ब्रेस्ट मिल्क बनना बंद हो जाता है और शिशु को दूध पिलाना छोड़ देती हैं, तो ब्रेस्ट का साइज खुद ब खुद सामान्य हो जाता है।

ब्रेस्ट ढीले होने से संबंधित इन मिथक पर कहीं आप भी तो नहीं करतीं यकीन? photo icon6/6

मिथ नं 4: स्मोकिंग करने से ब्रेस्ट लटक जाते हैं?

कुछ महिलाएं स्मोकिंग करती हैं। हालांकि, बच्चे को दूध पिलाते समय एल्कोहल, सिगरेट का सेवन सही नहीं है। इससे शिशु की सेहत पर भी नेगेटिव असर होता है। स्मोकिंग करने से ब्रेस्ट के कोलेजन लेवल प्रभावित होता है। इससे स्तन ढीले हो जाते हैं। साथ ही आप धूप में अधिक रहती हैं, तो सूरज की किरणें भी ब्रेस्ट की त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे ब्रेस्ट ढीले हो सकते हैं।  Also Read - क्या शुगर में खा सकते हैं चुकंदर? जानें रोजाना कितनी मात्रा में खाना चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source