Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं, ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क

आज पूरी दुनिया नमस्कार करने और सलाम करने को अभिवादन का सबसे सेफ तरीका मान रही है। क्योंकि, इससे वायरस एक हाथ से दूसरे व्यक्ति के हाथों तक नहीं पहुंचता। पढ़ें कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जो बचा सकती हैं इंफेक्शन और वायरस से।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 19, 2020, 5:15 PM

Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं,  ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क photo icon1/5

Bathing-1

Best Indian Hygiene habits: कोविड-19 यानि कोरोना वायरस के प्रसार के दौर में बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि, कोरोना वायरस के बैक्टेरिया सतहों पर कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं। जिससे, वह हाथों के माध्यम से मुंह, श्वसन मार्ग और हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। यही वजह है कि साबुन-पानी से हाथ धोने से इन्हें साफ करना आसान हो जाता है। भले ही कोरोना के डर से लोगों ने हाथ धोने और सैनिटाइज़र के इस्तेमाल की अहमियत समझी है। लेकिन, कुछ भारतीय परम्पराएं ऐसी हैं जिन्हें, बीमारियों, वायरस और इंफेक्शन से सुरक्षा के लिहाज से सदियों पहले ही जीवनशैली में शामिल कर लिया गया। आज पूरी दुनिया नमस्कार करने और सलाम करने को अभिवादन का सबसे सेफ तरीका मान रही है। क्योंकि, इससे वायरस एक हाथ से दूसरे व्यक्ति के हाथों तक नहीं पहुंचता। इनमें से कुछ परम्पराएं और आदतें आज भी हमारी ज़िंदगी का हिस्सा हैं और कुछ को लोगों ने धीरे-धीरे अपनाना कम कर दिया है। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां, जिन्हें कोरोना या किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचने के लिए हमेशा फॉलो करें।( Best Indian Hygiene habits to follow during coronavirus spread)

Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं,  ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क photo icon3/5

Cleaning Utensils

किचन में जाने से पहले स्नान करना: यह परम्परा लगभग सभी भारतीय परिवारों में होती रही है। दरअसल, नहाने से शरीर के कीटाणु, पसीना और गंदगी साफ हो जाती है। जिससे, आपका भोजन सुरक्षित और पवित्र रहता है। इसी तरह, रात में किचन की अच्छी तरह सफाई करके सोना भी घर और किचन को किटाणुओं, चूहों और कॉक्रोच को बढ़ने से रोकता है।

Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं,  ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क photo icon4/5

Indian Thali

अलग थाली में खाना: छोटे बच्चों को अपवाद छोड़कर, परिवार के सभी सदस्यों का भोजन अलग-अलग थाली में परोसा जाना भी हाइजिन के लिहाज से फायदेमंद होता है। इसी तरह प्लास्टिक की बजाय स्टील, ताम्बे और पीतल के बर्तनों में भोजन परोसने से इम्यूनिटी बढ़ती है और भोजन बैक्टेरिया के सम्पर्क में नहीं आता। Also Read - लिवर का कितना हिस्सा Donate कर सकते हैं? कौन बन सकता है Donor? | Dr. Ankur Garg

Best Indian Hygiene Habits: कोरोना वायरस से बचने के लिए फिर से अपनाएं भारतीय परम्पराएं,  ये हैं आदतें जो कम करती हैं इंफेक्शन और वायरस का रिस्क photo icon5/5

Prasad-suji-halwa

भोजन को हाथ ना लगाना: अनछुआ भोजन और प्रसाद शरीर का पोषण करने के लिए शुद्ध रखा जा सकता है। जिससे, भोजन को बैक्टेरिया से बचाया जा सकता है और उसे ख़राब होने से भी रोका जा सकता है।