कोर मसल्स को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज
आपने कई हेल्थ और फिटनेस एक्सपर्ट्स को कोर को मजबूत बनाने की सलाह देते हुए सुना होगा। दरअसल, कोर में पेट के निचले हिस्से, पीठ और कमर की मांसपेशियों शामिल होती हैं। ये मांसपेशियां पूरे शरीर को स्थिरता और संतुलन प्रदान करती हैं। शरीर के पॉश्चर को सही रखने से लेकर किसी भी तरह की चोट के जोखिम से बचने के लिए कर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मायहेल्थ बडी की फिटनेस कोच अंतरा देबनाथ बताती हैं कि कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना आवश्यक है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिनके नियमित अभ्यास से आपको की स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं और फिट बॉडी पा सकते हैं।
