Bath-in-the-winter 1
सर्दियां शुरू हो गई है और सर्दी में नहाने से जुड़ी जानकारी हम सभी को होनी चाहिए। सर्दियाँ शुरू होते ही लोगों को नहाने से डर लगने लगता है। इसी डर के कारण लोग जाड़ों में सप्ताह में सिर्फ़ 3 या 4 दिन ही नहाते हैं। यहाँ तक कुछ लोग सप्ताह में सिर्फ़ एक बार ही नहाते हैं। जाड़ा हो या गर्मी सभी को प्रतिदिन नहाना चाहिए। क्योंकि दिन भर काम करने के कारण शरीर पर धूल गंदगी जम जाती है जिससे हमारे शरीर की बाह्य त्वचा में विद्यमान रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। त्वचा में स्थित रोम छिद्रों के माध्यम से शरीर में विद्यमान अत्तिरिक्त ऊष्मा और विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।