भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स

एक छोटे से गांव से आनेवाले बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस कामयाबी के पीछे उनकी बरसों की कड़ी मेहनत है। आइए जानें कैसे करते हैं बजरंग पुनिया अपनी बॉडी को इस तरह की कड़ी मेहनत के लिए तैयार और कैसी है उनकी डाइट।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: September 19, 2022, 11:28 AM

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon1/6

बजरंग पुनिया के फिचनेस और डाइट सीक्रेट्स

Bajrang Punia Fitness And Diet Secrets: भारत के मशहूर रेसलर बजरंग पुनिया एक के बाद बाद मेडल्स जीतकर भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर रहे हैं।टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने देश और देशवासियों का नाम रोशन किया है। बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। हरियाणा (Haryana) के एक छोटे से गांव से आनेवाले बजरंग पुनिया के टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में परचम फहराने के पीछे उनकी बरसों की मेहनत का योगदान है। यहां पढ़ें किस तरह बजरंग पुनिया रखते हैं अपनी फिटनेस का ध्यान और कैसी है उनकी डायट । (Bajrang Punia Fitness And Diet Secrets In Hindi.)

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon2/6

देसी अखाड़े में करते हैं वर्जिश पुनिया

बजरंग पुनिया दंड (Dand) और बैठक (Baithak) जैसी पारम्परिक टेक्निक्स से एक्सरसाइज करते हैं। वह रोज़ाना 3 सेट में 25-30 बार बैठक यानि जम्प स्क्वैट्स (Jump Squats) करते हैं। हर सेट से पहले वह लगभग आधे मिनट आराम करते हैं। (Bajrang Punia Fitness And Diet Secrets) इसी तरह बजरंग पुनिया रोज़ाना दंड यानि पुशअप्स की भी प्रैक्टिस करते हैं। वह 12-16 बार पुशअप्स दोहराते हैं और 3 सेट्स में इस एक्सरसाइज को पूरा करते हैं। तो वहीं, बजरंग की एक्सरसाइज में उठक-बैठक (Burpees) भी शामिल है। जिसके 3 सेट में 10-14 बार उठक-बैठक करते हैं। (Bajrang Punia Workout Routine) Also Read - क्या गर्मी में ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon3/6

पुल अप्स

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon4/6

क्रॉसफिट

अपने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Exercise to improve blood circulation) बेहतर रखने और शरीर को मज़बूत बनाने के लिए बजरंग रोज़ इंटेंस क्रॉसफिट (Crossfit) एक्सरसाइज करते हैं। तों वहीं, कोर मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए रोप क्लाइम्बिंग (Rope Climbing) जैसी एक्सरसाइज़ भी करते हैं बजरंग।  Also Read - विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा, बर्न इंजुरी कितनी होती है खतरनाक?

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon5/6

हैंडस्टैंड

बजरंग अपने वर्कआउट रूटीन में ढकली (Dhaklee) और हाफ ढकली भी करते हैं। इस तरह के वर्कआउट में सिर नीचे और पैर ऊपर होते हैं यह हेडस्टैंड (Headstand) का ही एक प्रकार है। वहीं, कुछ दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में बजरंग बार्बल ग्लूट ब्रिजेस ( barbell glute bridge) करते नज़र आए जो एक बहुत ही कठिन एक्सरसाइज मानी जाती है।

भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया के फिटनेस और डाइट सीक्रेट्स photo icon6/6

डाइट का रखते हैं खास ख्याल

अपनी डायट में बजरंग दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स (Dairy products) शामिल करते हैं। वहीं, उन्होंने अपने मीडिया इंटरव्यूज़ में यह भी कहा कि वे बहुत अधिक मात्रा में घी (Ghee) खाते हैं। गौरतलब है कि घी के सेवन से शरीर का पोषण होता है और यह टिश्यूज़ को रिपेयर करता है। (Bajrang Punia Diet Secret ) Also Read - 45°C की गर्मी किडनी पर कितना दबाव डालती है? जानिए डॉक्टर की राय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source