hamburger icon
A
Read in English

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा

क्या आप जानते हैं वनस्पति तेल के बजाय घी खाना मोटापा कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated: January 5, 2017, 3:30 PM

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon1/7

Obesity

अगर वजन कम करने के लिए आपने हर तरीके अपना लिए जैसे कि शाम को 7 बजे के बाद कार्बोहाइड्रेट का सेवन न करना, घर की बनी हुई चीजें और हेल्दी फ़ूड खाना, फिर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो समझ लें कि असली दिक्कत आपकी डाइट में ही है। मुंबई स्थित गोल्ड जिम के डायरेक्टर आशीष गुप्ता बताते हैं कि कई लोगों को यह मालूम ही नहीं होता कि किन चीजों की वजह से उनका मोटापा बढ़ रहा है। इसलिए सही जानकरी का होना बहुत ज़रूरी है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजें,

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon2/7

Olive-oil

हो सकता है कि आप वजन कम करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हों लेकिन क्या कभी आपने उस ऑयल का फ़ूड लेबल ठीक से चेक किया है? बाज़ार में ऑलिव ऑयल के नाम से बिकने वाले कई तेलों में सिर्फ 10% ही ऑलिव ऑयल होता है बाकी उनमें वनस्पति तेल ही होता है। इसलिए खरीदते समय फ़ूड लेबल ज़रूर चेक करें।  Also Read - जीरा, मेथी, अजवाइन और कलौंजी, किसका पानी पीना फायदेमंद है? जानें किसे नहीं लेना चाहिए

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon3/7

Organic Food

कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि आर्गेनिक फ़ूड का सेवन करने से उनका वजन आसानी से कम हो जायेगा। ऐसा नहीं है क्योंकि आर्गेनिक फ़ूड से भी उतनी ही कैलोरी मिलती है बस अंतर सिर्फ इतना है कि आर्गेनिक फ़ूड में पेस्टिसाइड और केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। इसलिए यह जान लें कि आर्गेनिक फ़ूड स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है लेकिन ये वजन कम करने में मदद नहीं करते हैं।

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon4/7

Dairy-products

लोग डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल प्रोटीन और कैल्शियम पाने के लिए करते हैं लेकिन यह ध्यान रखें कि डेरी प्रोडक्ट के कारण शरीर में फैट जमा होने लगता है। इसलिए कम से कम इन चीजों का सेवन करें और सामान्य डेरी प्रोडक्ट की बजाय स्किम्ड मिल्क से बने हुए डेरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।  Also Read - टार्गेट पूरा करने का प्रेशर वर्कर की मेंटल हेल्थ पर क्या असर डालता है?

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon5/7

Fruit-juices

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि सिर्फ फलों और उनका जूस पीना शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे आसान उपाय है तो आप गलत हैं क्योंकि फलों के जूस में भी फ्रक्टोज और फ्रूट शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आप ज्यादा कैलोरी हासिल कर लेते हैं। इसलिए आम, केला और लीची जैसे फलों को सीमित मात्रा में ही खाएं।

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon6/7

Ghee

कई लोगों का ये मानना है कि घी खाने से वजन और मोटापा बढ़ने लगता है और इसलिए वे इसका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है, घी न सिर्फ हमारी हड्डियों के लिए फायदेमंद है बल्कि ये वजन कम करने में भी सहायक है।  Also Read - World ORS day: क्या नमक चीनी और पानी का घोल ORS की तरह काम करता है?

इन 6 गलतियों के कारण नहीं घट रहा है आपका मोटापा photo icon7/7

Salad

कई लोग वजन कम करने के लिए पूरे दिन सिर्फ सलाद ही खाने लगते हैं फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। क्योंकि अक्सर लोग सलाद का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें केचप या अन्य कैलोरी युक्त चीजों से टॉपिंग कर देते हैं जिससे उसकी पौष्टिकता काफी कम हो जाती है। इसलिए अगर सलाद खाना है तो उसमें अधिक से अधिक फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें और टॉपिंग कम से कम करें।