Yoga For Stress
Yoga Poses for Stress in hindi: कोविड-19 इंफेक्शन और लॉकडाउन के कारण लोगों की ज़िंदगी व्यापक तरीके से प्रभावित हुई है। क्योंकि, लॉकडाउन में लोगों का सामाजिक जीवन लगभग खत्म सा हो गया है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऑफिस का काम अब वर्क फ्रॉम होम में तब्दील हो गया है। साथ ही घर की ज़िम्मेदारियां, बार-बार हाथ धोने से लेकर सैनिटाइजेशन और घर की साफ-सफाई का काम बार-बार करने से लोगों को थकान भी हो रही है। इन सबका नतीज़ा बेचैन, तनाव और उदासी के तौर पर बाहर आ रहा है। अगर, आप भी मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। तो, आप इन योगासनों की मदद से अपनी मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि, इन योगा आसनों का अभ्यास काफी आसान है जिससे, यह ज़्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। (Yoga Poses for Stress in hindi)
