एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस से पूछा, क्या आपने आज वर्कआउट किया? जानिए अंकिता का वर्कआउट रूटीन

अंकिता लोखंडे खुद को फिट रखने के लिए खूब डांस करती हैं। साथ ही वे अपने अपार्टमेंट में ही एक्सरसाइज भी करती हैं। आप भी उनकी तरह परफेक्ट बॉडी पाने के साथ फिट रहना चाहती हैं, तो जानें अंकिता लोखंडे का डाइट, फिटनेस और वर्कआउट (Ankita Lokhande Workout Routine in Hindi) प्लान....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 26, 2021, 1:38 PM

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस से पूछा, क्या आपने आज वर्कआउट किया? जानिए अंकिता का वर्कआउट रूटीन photo icon1/4

अंकिता लोखंडे का डाइट, फिटनेस और वर्कआउट प्लान

Ankita Lokhande Fitness & Workout in Hindi: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टीवी की एक बेहद ही मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। अंकिता अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें, वर्कआउट वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। वे बेहद ही फिटनेस फ्रीक हैं। अंकिता ने हाल ही में एक नई क्लिप अपलोड की है, जिसमें वह अपने अपार्टमेंट परिसर में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। जिम वियर, सफेद टी-शर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट और सफेद जूते पहने अंकिता स्क्वैट्स, प्लंज और अन्य एक्सरसाइज कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "क्या आपने आज वर्कआउट किया?" अंकिता लोखंडे पिछले साल अपने पूर्व प्रेमी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) की मृत्यु के बाद से सुर्खियों में रहीं। वर्ष 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और पिछले साल 'बाघी 3' में काम करके बॉलीवुड में कदम रखा है। अंकिता खुद को फिट रखने के लिए पहले जिम बहुत कम जाती थीं, लेकिन अब वे वर्कआउट करने के लिए जिम भी जाने लगी हैं। साथ ही वे डांस के जरिए भी खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं। कई बार उन्हें अपने अपार्टमेंट में ही एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। आप भी उनकी तरह परफेक्ट बॉडी पाने के साथ फिट रहना चाहती हैं, तो जानें अंकिता लोखंडे का डाइट, फिटनेस और वर्कआउट (Ankita Lokhande Workout Routine in Hindi) प्लान....

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस से पूछा, क्या आपने आज वर्कआउट किया? जानिए अंकिता का वर्कआउट रूटीन photo icon2/4

अंकिता लोखंडे का डाइट प्लान

जब अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तो वे बहुत ज्यादा फिटनेस फ्रीक (Ankita Lokhande Fitness in Hindi) नहीं थीं। बहुत कम जिम जाती थीं, डाइट प्लान फॉलो करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने शारीरिक एक्सरसाइज के महत्व और जरूरत को समझा, तब से वे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट हो गईं। अंकिता के डाइट प्लान में सलाद या सूप नहीं शामिल होता है। उन्हें मौसमी फल खाना ज्यादा पसंद है। घर का बना ब्राउनब्रेड, बिना तेल में बनी हरी सब्जियां रात और दिन में खाती हैं। फ्रूट सलाद, नट्स उनके नाश्ते में जरूर शामिल होते हैं। मिठाइयों से वे दूर ही रहती हैं। ना ही वे शराब पीती हैं और ना ही स्मोकिंग की आदत है। उनकी ग्लोइंग स्किन का राज घर का बना सादा, शुद्ध खाना है।  Also Read - गर्मियों में स्किन पर दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, बन सकती है गंभीर परेशानी

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस से पूछा, क्या आपने आज वर्कआउट किया? जानिए अंकिता का वर्कआउट रूटीन photo icon3/4

अंकिता लोखंडे का एक्सराइज प्लान

अंकिता खुद को फिट रखने के लिए प्रतिदिन दौड़ना, जॉगिंग करना पसंद करती हैं। इससे वे अपने शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करती हैं। वे एक ट्रेंड डांसर हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है वे डांस जरूर करती हैं। डांस भी खुद को हेल्दी और फिट रखने का एक बेहतर तरीका है। इतना ही नहीं, अंकिता को किक बॉक्सिंग का बेहद शॉक है और वे पिछले सात-आठ सालों से किक बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही हैं। उनका मानना है कि उनकी मेटाबॉलिज्म पावर बहुत अच्छी है। उनकी जीवनशैली भी बेहद रूटीन में चलती है, इसलिए उन्हें अपने वजन को लेकर ज्यादा चिंता भी नहीं रहती है।

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने फैंस से पूछा, क्या आपने आज वर्कआउट किया? जानिए अंकिता का वर्कआउट रूटीन photo icon4/4

फिट रहने के लिए अंकिता करती हैं डांस

अंकिता बहुत कम जिम जाती हैं। हालांकि, उनके एक जिम ट्रेनर हैं, जो उन्हें तरह-तरह के वर्कआउट करने के बारे में बताते हैं। वह एक्सरसाइज घर पर भी करती हैं। जॉगिंग, रनिंग के अलावा वे डांस भी खूब करती हैं। डांस ही है, जो उनके शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है। शरीर की हड्डियां, मांसपेशियां डांस के जरिए मजबूत होती हैं। डांस करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। कैलोरी बर्न होती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।  Also Read - Fact Check: क्या अदरक खाने से हार्ट अटैक के लक्षणों को कम किया जा सकता है?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source