Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती

आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बनाए रखने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स (Alia Bhatt Follow Ayurveda) फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated: April 14, 2022, 12:18 PM

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon1/6

आयुर्वेदिक टिप्‍स फॉलो करती हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की एक सक्‍सेसफुल एक्‍ट्रेस हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत में ही खुद को साबित कर दिखाया है। मशहूर डायरेक्‍टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट न सिर्फ अपनी जबरदस्‍त एक्टिंग से लोगों को आकर्षित करती हैं बल्कि उनकी खूबसूरती और फिटनेस (Alia Bhatt beauty and fitness) भी उनके फैन्‍स को खूब मोटिवेट करती हैं। 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन (Alia Bhatt's Birthday) है। आलिया अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी फिटनेस और डाइट से संबंधित पोस्‍ट करती रहती हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि आलिया भट्ट फिटनेस फ्रिक हैं। लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि आलिया खुद को फिट और खूबसूरत रखने के लिए कुछ खास आयुर्वेदिक टिप्‍स (Alia Bhatt Follow Ayurveda) फॉलो करती हैं। जी हां, आज हम आपको 5 ऐसी आयुर्वेदिक टिप्‍स बता रहे हैं जो हर किसी को फॉलो करनी चाहिए।

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon2/6

जूस की जगह फल पंसद करती हैं आलिया भट्ट

जब हम फलों का जूस पीते हैं तो उसमें से फाइबर निकल जाता है और जूस में एक्‍स्‍ट्रा शुगर मिलाकर दिया जाता है। इसलिए आलिया भट्ट फलों के जूस के बजाय सीधा फल खाना पसंद करती हैं। वो कहती हैं कि इससे एक तो आप आर्टिफिशियल शुगर के सेवन से बचते हैं साथ ही आपको फल के साथ फाइबर की अच्‍छी खासी मात्रा मिल जाती है। ये तो आप जानते ही होंगे कि फाइबर पाचन शक्ति को आसान बनाने के साथ ही शरीर को अन्‍य लाभ भी देता है। Also Read - Study: क्या कोलेजन सप्लीमेंट्स सच में कम कर सकते हैं एजिंग?

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon3/6

धूप लेना नहीं भूलती आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

धूप से सीधे तौर पर विटामिन डी मिलता है। अगर आप धूप के अलावा किसी और चीज से विटामिन डी लेना चाहेंगे तो ऐसे बहुत कम खाद्य पदार्थ हैं जिनसे विटामिन डी मिलता है। एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट इस बात अच्‍छी तरह से जानती हैं। इसलिए जब भी उन्‍हें समय मिलता है वो धूप में जरूर बैठती हैं।

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon4/6

आलिया करती हैं लाइट डिनर

रात में हर व्‍यक्ति को हल्‍का भोजन खाना चाहिए। यदि आप डिनर में हैवी चीजों का सेवन करते हैं या मैदा, कोल्‍ड ड्रिंक, फास्‍ट फूड और तली भुनी चीजें खाते हैं तो आपकी पाचन क्रिया उसे पचा नहीं पाती है। जिसके चलते अपच, गैस, पेट में दर्द, एसोफेगस में जलन और ब्‍लोटिंग की दिक्‍कत बढ़ जाती है। यही कारण है कि आलिया भट्ट खुद भी रात को हल्‍क भोजन करना पसंद करती है। Also Read - दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने का कारण ICU पहुंचा छात्र; डॉक्टर ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon5/6

रोज वर्कआउट करती हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt Workout)

आलिया भट्ट की फिटनेस (Alia Bhatt Fitness) लाखों को लोगों को मोटिवेट करती है। भले ही आलिया दिखने में नाजुक लगती हों, लेकिन उन्‍होंने वर्कआउट कर और एक बेहतर लाइफस्‍टाइल फॉलो कर खुद को काफी स्‍ट्रॉंग बनाया है। वो कहती हैं कि जो काम आपको रोज करना है उसके प्रति बोरियत या नपसंद नहीं होनी चाहिए। आलिया भट्ट अलग अलग वर्कआउट (Alia Bhatt workout) करना पसंद करती हैं। उनके फिटनेस रुटीन में पिलाटे, रनिंग, वॉकिंग, पुश अप्‍स और योग आदि शामिल होते हैं। आलिया की फिटनेस को बनाए रखने में वर्कआउट का बड़ा रोल है।

Alia Bhatt Follow Ayurveda: इन 5 आयुर्वेदिक टिप्‍स को फॉलो करती हैं आलिया भट्ट, बढ़ाते हैं एक्‍ट्रेस की खूबसूरती photo icon6/6

भोजन से पहले या बाद में नहीं पीती पानी

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने से पहले या बाद में पानी नहीं पीना चाहिए और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट इस आयुर्वेदिक टिप्‍स (Alia Bhatt follow Ayurvedic Tips) को खूब फॉलो करती है। आलिया कई बार अपने इंटरव्‍यू में कह चुकी है कि वो खाना खाने से पहले और बाद में पानी नहीं पीती हैं। लेकिन अगर आपको बहुत तेज प्‍यास लगी है या आपका पानी पीने का मन है तो आप हल्‍का गुनगुना पानी पी सकते हैं। खाना खाने के आधा घंटा पहले 1 ग्‍लास पानी के साथ अदरक का एक टुकड़ा खाने से बहुत लाभ होता है।  Also Read - हर बच्चे तक पहुंचेगा कैंसर इलाज! स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयार की रणनीति

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source