जिम से पहले जरूर खाएं ये फूड - Best Pre Workout Foods In Hindi
हमें अपने डाइट पैटर्न में तब बदलाव की जरूरत होती है, जब हम जिम जा रहे होते हैं। हालांकि जिम के वक्त शरीर को ज्यादा एनर्जी और स्टेमिना की जरूरत होती है। इसलिए जिम करने से पहले प्री वर्कआउट फूड्स को लेने की सलाह दी जाती है। ये फूड्स स्टेमिना भी बढ़ाते हैं और एनर्जी भी डबल करते हैं। प्री-वर्कआउट फूड्स हमेशा हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए, जिससे पर्याप्त मात्रा में एनर्जी शरीर को मिल सके। इससे एक्सरसाइज करने में भी अच्छे से मदद मिलती है। साथ ही मसल्स की रिकवरी भी सही तरीके से होती है। इतना ही नहीं, प्री वर्कआउट फूड्स में प्रोटीन और कार्ब्स का संतुलन होना जरूरी है। क्योंकि इन दोनों के बीच का सही संतुलन होने से थकान नहीं होती। अगर आप भी जिम जाते हैं तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट प्री वर्कआउट फूड्स के बारे में बता रहे हैं।
