दिमागी शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 योगासन!
Yoga for memory in hindi : आपने देखा होगा कि आपके आस-पास ऐसे बहुत से बच्चे या फिर लोग होते हैं, जिनकी दिमागी शक्ति बहुत ज्यादा तेज होती है और उन्हें बहुत सारी चीजें याद भी रहती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि काश हमारी भी याददाश्त (Yoga for memory) उन्हीं की तरह होती तो कितना अच्छा होता। बता दें कि दिमाग सभी का एक ही तरह का होता है बशर्ते आपको उसे यूज करना आना चाहिए और ऐसी चीजें करनी चाहिए, जिसकी वजह से आपका दिमाग तंदरुस्त रहे। हमारा दिमाग नरम टिश्यूज से मिलकर बना होता है, जो शरीर की हर जरूरी गतिविधि को नियंत्रित करने का काम करता है, इसलिए ब्रेन का एक्टिव रहना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि जिस तरीके से हमारा लाइफस्टाइल, खान-पान बिगड़ा है उसकी वजह से बहुत से लोग चीजों को याद रखने में दिक्कत महसूस करते हैं। हां, अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग भी कंप्यूटर जैसा चले तो आप योग (yoga poses to boost memory) के जरिए जरूर ऐसा कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी याददाश्त को मजबूत बना सकते हैं और दिमागी शक्ति बढ़ाते हैं।