कमर और पेट की चर्बी के लिए योगाभ्यास (yoga For Waist And Belly Fat)
लगातार बिगड़ता खानपान और दिनचर्या ये दो ऐसे मुख्य कारण हैं जो हमारे शरीर में फैट के जमा होने की वजह बनते हैं। वहीं आज काम के चलते लोगों को घंटों तक बैठना पड़ता हैं, जो पेट और कमर पर जमा हो रही चर्बी की बड़ी वजह बन रहा है। यदि यह फैट ऐसे ही बढ़ता रहे तो लंबे समय में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाता है। हेल्थ प्रॉब्लम्स के साथ ही बाहर निकला पेट हमारे लुक को भी खराब करता है। इसलिए यदि आप अपनी सेहत और लुक को परफेक्ट रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना इन 5 योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।