किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि आपकी इन 5 गलतियों के कारण हो जाता है जोड़ों में दर्द, जानिए

Joint Pain Due To Wrong Habits: कई बार जाने अनजाने में हम अपने आप ही अपने घुटनों या किसी भी ज्वाइंट को नुकसान पहुंचा लेते हैं। ऐसा हम कब-कब कर सकते हैं, आइए जान लेते हैं।

Written by Atul Modi | Published : March 1, 2023 6:51 PM IST

1/6

ज्वाइंट्स को नुकसान पहुंचाने वाले कारक - Causes Of Joint Pain In Hindi

कई बार हम अपने साहस की परीक्षा लेने के लिए पहले तो बहुत ज्यादा जोर वाला काम कर देते हैं लेकिन बाद में हमें जब घुटनों या फिर जाइंट्स में दर्द होता है तब हमें महसूस होता है कि ऐसा हमें नहीं करना चाहिए था। कई बार हम अनजाने में भी अपने आपको हर्ट कर लेते हैं जो हमें उस समय तो पता नहीं चलता है लेकिन बाद में काफी ज्यादा दर्द होने लग जाता है। ऐसी स्थिति में आपको पहले से ही अपने ज्वाइंट को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। आज हम जानेंगे कि आप किन-किन स्थितियों में अपने ज्वाइंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन चीजों को आपको अवॉयड करना चाहिए या फिर बहुत ही सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

2/6

3. बैक लिफ्ट (Back Lift)

कमर पर जमा चर्बी को कम करने के लिए बैक लिफ्ट एक बेहतरीन योगाभ्यास है। यह उन लोगों के लिए एक्सरसाइज है जो लोग वजन उठाने का काम कर सकते हैं। बैक लिफ्ट एक्सरसाइज करने पर सारा जोर कमर की मांसपेशियों पर आता है जिससे कमर पर दबाव पेट तेजी से बर्न होता है। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/6

हाई हील्स पहनना

हाई हील्स को आप फैशन के लिए पहन तो लेती होंगी लेकिन जब आप इन्हें उतारती हैं तो पैरों में काफी ज्यादा दर्द होता है। यह पहनने में कंफर्टेबल बिल्कुल नहीं होती हैं और इनको पहनने के बाद आपका गिरने का चांस भी ज्यादा हो जाता है।

4/6

बहुत ज्यादा टेक्स्ट करना

अगर आप हर समय अपने फोन में मैसेज टाइप करते रहते हैं तो इससे आपके अंगूठे जैसे ज्वाइंट में दर्द होने लगता है जो बाद में काफी दर्द करता है। हर समय नीचे की ओर देखते रहने से आपकी गर्दन और कंधों में भी दर्द होना शुरू हो सकता है।  Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/6

जूते पहनने का गलत तरीका

अगर आप भागते दौड़ते समय या जिम करते टाइम सही साइज का जूता नहीं पहनते हैं या फिर ऐसा जूता पहन लेते हैं जो आपके पैर को बहुत चुभता है या बिलकुल भी आराम नहीं देता है तो उससे भी आपकी एंकल में चोट आने का खतरा बढ़ जाता है।

6/6

ज्यादा भारी बैग लेना

अगर आप एक ही बैग में बहुत ज्यादा सामान पैक कर लेते हैं और उसे अपनी पीठ पर टांगते हैं तो ऐसा करने से आपकी पीठ में, गर्दन में और कंधों में काफी ज्यादा दर्द हो सकता है। Also Read - एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बीच अगर फिर से कुत्ता काट ले तो क्या होगा?