ये 5 विदेशी स्टार्स भी हैं योग के कायल
Hollywood celebrities who practice yoga in hindi : अगर आप सोचते हैं कि योग सिर्फ भारत में ही फल-फूल रहा है तो आप बिल्कुल गलत हैं। दुनियाभर में 21 जून यानी के आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) मनाया जा रहा है और देश ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और हस्तियां योग के फायदों के बारे में बता रहे हैं। बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाएं और तो और युवाओं से लेकर बुजुर्गों को बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga health benefits) करना चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ जीवन जी सकें। मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा और तमाम ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं, जो योग को प्रमोट कर रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में भी ऐसे बड़े-बड़े कलाकार हैं, जो योग करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स ( Hollywood celebrities who practice yoga) के बारे में, जो योग करते हैं।