शोल्डर पेन को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

Kandhe Ka Dard Thik karne Ka Tarika: क्या आपके कंधों पर भी बहुत अधिक दर्द होने लगा है? अगर हां तो हमारी बताई इन 5 एक्सरसाइज को जरूर फॉलो करें। यह आपके दर्द को जड़ नहीं जोड़ों से खत्म कर देगा।

Written by Vidya Sharma | Published : December 30, 2025 7:42 AM IST

1/6

कंधे के दर्द का इलाज

Shoulder Pain Kaise Thik Kare: बैग का बोझ हो या घर के काम से थके कंधे, जब भी हमारे कंधों में दर्द होता है तो बहुत ही असहनीय होता है। खासकर जिन लोगों को अपने 9 घंटे की जॉब में लैपटॉप पर काम करना होता है, उनके तो कंधे और हाथ दोनों दुख जाते हैं। ऐसे में सिर्फ बाम लगाने से या पेन किलर खाने से दर्द जड़ से खत्म नहीं हो सकता है। ऐसे में आपको खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने शोल्डर पेन को कम कर सकती हैं।

2/6

पेंडुलम स्विंग एक्सरसाइज

कंधे दर्द के लिए आप पेंडुलम स्विंग कर सकते हैं। इसे करना बहुत ही आसान है और यह आपके शरीर को वार्मअप करने का काम करता है। इसे करने के लिए आप एक किसी मजबूत टेबल के पीछे खड़े हो जाएं। इसे करने के लिए आपको एक टेबल का सहारा लेकर अपने हाथों को हवा में जमीन की ओर लटकाना है। हल्के से झूलते हुए हाथ को पेंडुलम की तरह आगे-पीछे करें। फिर उसे छोटे-छोटे गोलाकार घुमाएं। दर्द के अनुसार हर दिन इन गोलाकार घुमावों को थोड़ा बड़ा करें। इस व्यायाम को कम से कम 1 मिनट तक करें। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

क्रॉसओवर आर्म स्ट्रेच

जैसा की नाम से ही क्लीयर है, यह एक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है। क्रॉसओवर आर्म स्ट्रेच करने के लिए पहले कंधों को रिलैक्स करें। फिर अपने राइस हाथ को धीरे से अपनी छाती के पार खींचें। अपने लेफ्ट हैंड से सीधे हाथ को सहारा दें और छाती से चिपकाएं। इसे तब तक खींचें जब तक कि आप अपने कंधे के पीछे खिंचाव महसूस न हो। आप इसे 30 सेकंड तक रोके रखें और फिर 30 सेकंड के लिए छोड़ दें। इसी तरह दूसरे हाथ के साथ भी स्ट्रेच करें।

4/6

डोरवे स्ट्रेच से दूर होगा कंधों का दर्द

कंधों का दर्द दूर करने की यह बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। आपको बस दरवाजे की चौखट के बीच में खड़े हो जाना है। उसके बाद अपने दोनों हाथों पंजे से कोहनी तक दरवाजे पर टिकाएं। आप अपने हाथों पर जोर लगाते हुए शरीर को आगे की ओर स्ट्रेच करें। ऐसा 30-30 सेकंड के लिए 5-5 बार करें। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

वॉल पुश-अप्स

जैसा की नाम से क्लियर है, यह दीवार पर खड़े रहकर किया जाने वाला पुश-अप है। यह जोड़ों पर अत्यधिक दबाव डाले बिना छाती और कंधे की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसे करने के लिए आप दीवार के सामने लगभग एक हाथ की दूरी पर खड़े हो जाएं। अपने हाथों को दीवार पर रखें, कंधों की सीध में लेकिन थोड़ा चौड़ाई पर। अब जिस तरह लेट के पुशअप मारे जाते हैं उसी तरह खड़े होकर करें।

6/6

शोल्डर रोल्स

यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। आपको बस अपने कंधों को 10 बार क्लॉक वाइज और 10 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाना है। यह आपकी मसल्स को रिलेक्स करेगी और कंधे के दर्द में राहत दिलाएगी। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?