hamburger icon
A
Read in English

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक

अगर आपको भी एक्सरसाइज करने के ख्याल से ही आलस आने लगता है, पर फिर भी करना चाहते हैं तो आपके लिए हम, आज कुछ ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आप बिस्तर से उठे बिना ही कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 14, 2023, 2:23 PM

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon1/6

बेड पर करें ये 5 एक्सरसाइज

स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करनी और डाइट का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। सुबह उठने के बाद रोजाना आपको एक्सरसाइज करने का मन कम ही होता होगा। बहुत से ऐसे दिन होंगे जहां आपका लेटे रहने का ही मन करेगा। लेकिन शरीर के लिए आपको थोड़ी बहुत गतिविधियां तो करनी ही चाहिए। कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी होती हैं जिन्हे करने के लिए आपको बेड से उठने की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon2/6

गहरी सांसें लें

अपने रोजाना के रूटीन में आपको कुछ समय गहरी सांस जैसी एक्सरसाइज की भी प्रैक्टिस करनी चाहिए। इससे आपके दिमाग को शांति मिलने में मदद मिलेगी।। अपने नाक से कुछ लंबी लंबी सांसें लें और उन्हें एक पल के लिए रोक कर रखें फिर उसके बाद उन्हें होठों के द्वारा आसानी से और आराम से छोड़ दें। इससे आपके विचार शांत होंगे और आप रोजाना के कामों के लिए खुद को और भी ज्यादा फुर्ती के साथ तैयार कर सकेंगे। इसलिए बाकी एक्सरसाइज करने के साथ साथ आपको अपने दिमाग के लिए भी एक दो एक्सरसाइज रोजाना करनी चाहिए।  Also Read - बवासीर के होते हैं ये लक्षण, जानें कैसे होगा इसका इलाज?

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon3/6

कैट कॉउ स्ट्रेच

अपने हाथों और पैरों से टेबल टॉप पोजीशन में आ जाएं। जैसे ही आप गाय वाले आसन में अपने सिर को ऊपर उठाते हैं, तो सांस को अन्दर खींचें। कैट पोज़ में आपको अपनी कमर से थोड़ा एक आर्क बनानी है और अपनी ठुड्ढी को अपनी छाती के पास ले जाने की कोशिश करें। 10 से 15 सेकेंड तक ऐसा ही करें और इस आसन को रोजाना करें। इससे आपको शारीरिक के साथ साथ कुछ मानसिक लाभ भी मिल सकते हैं।

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon4/6

लेग रेज (पैर उठाना)

इसे करने के लिए आपको अपनी कमर के बल सीधे लेटना है और अपनी टांगों को आगे की ओर करना है। अपने पेट को थोड़ा टाइट रखें और धीरे धीरे एक समय पर एक पैर आगे बढ़ायें। इसे इतने समय तक ही ऊपर रखें जब तक आपको दर्द महसूस न होने लगे। 10 से 15 रैप करने के बाद दूसरे पैर को ऊपर उठा कर यही प्रक्रिया दोहराएं।  Also Read - दाद की परेशानी बारिश के मौसम में क्यों होती है ज्यादा।Ringworm in Monsoon

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon5/6

बाइसिकल क्रंचेज

सबसे पहले आपको लेग लिफ्ट वाली पोजीशन में ही आना है और उसके बाद अपनी एक कोहनी को आगे ले कर जाएं। फिर अपने दूसरे पैर के घुटने से इस कोहनी को छूने की कोशिश करें। ऐसे ही दूसरे हाथ और अपोजिट पैर के साथ भी करें। 15 से 20 बार ऐसा करने के बाद रुक जाएं। इससे आपकी कोर मसल्स को लाभ मिलेगा।

सुबह उठते ही बिस्तर पर करें ये 5 एक्सरसाइज, पूरे दिन नहीं लगेगी थकान-रहेंगे एनर्जेटिक photo icon6/6

ब्रिज पोज (सेतु आसन)

कोहनी को मोड़ कर और टांगों को सीधी करके अपने बिस्तर पर लेट जाएं। अब जब आपके हाथ नीचे की ओर हों तब अपनी बाजुओं को साइड में ले आएं। अपने कंधों को गद्दे पर ही रखें लेकिन हिप्स को ऊपर उठाने की कोशिश करें। ऐसा करते समय एड़ियों पर दवाब डालें। अपने ग्लूट को और लोअर बैक मसल्स को होल्ड करें और ऐसा 10 से 20 सेकंड तक करें। Also Read - स्किन इंफेक्शन क्या है? जानें कैसे किया जाता है इसका इलाज