• हिंदी

Morning Stretches: सुबह की सुस्‍ती दूर कर एनर्जी से भर देते हैं ये 4 योगासन, बढ़ जाता है शरीर का Blood Flow

Morning Stretches With Yoga: रोजाना सुबह नियमित एक्‍सरसाइज या योग करना स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यहां हम आपको 4 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो सुबह की सुस्‍ती दूर कर एनर्जी देने का काम करते हैं, साथ इससे शरीर का Blood Flow बढ़ जाता है।

Written by Atul Modi | Updated : March 23, 2021 10:35 AM IST

सुबह के लिए योगासन

अक्‍सर जब हम सुबह उठते हैं तो सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं जोकि बहुत आम है। इस समय हमारी मसल्स में एक अकड़न आ जाती है और हमारा शरीर भी दर्द करने लगता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत योग आसनों से करते हैं तो इससे आपका शरीर और बेहतर ढंग से फंक्शन करेगा और यह आपके रक्त प्रवाह के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसलिए आपको अपनी सुस्ती दूर भगाने के लिए योग आसनों का प्रयोग करना चाहिए। यहां लिखे कुछ योग आसनों के द्वारा आप अपने दिन की बढ़िया शुरुआत कर सकते हैं।

भुजंगासन (कोबरा पोज)

यह योगासन आपके पूरे शरीर को खास कर उपरी बॉडी को स्ट्रेच करने के लिए बहुत बढ़िया रहता है। इसमें आपके कंधे, पेट की मसल्स और छाती को एक अच्छा खिंचाव मिलता है। यह आपके शरीर के अकड़न को दूर करता है और आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।  Also Read - Cricketer Ravindra Jadeja इतने फिट और एक्टिव कैसे?देंखें उनका Fitness Routine

मार्जरी आसन (कैट काऊ पोज)

यह दो आसन एक साथ जोड़ दिए गए हैं और इसको करने से आपकी रीढ़ की हड्डी को अच्छी लचक मिलेगी और आपकी कमर और धड़ को एक बढ़िया खिंचाव मिलेगा। यह आपके पेट के क्षेत्र के आस पास के भाग को मसाज भी मिलेगी। इसलिए अपने शरीर को एक अच्छा स्ट्रेच देने के लिए आप इस आसन का प्रयोग कर सकते है।

बालासन (चाइल्ड पोज)

इस योगासन से आपकी रीढ़ की हड्डी, हिप्स, जांघों और पेल्विस को एक बढ़िया स्ट्रेच मिलती है। अगर आप पूरी रात गलत अवस्था में सो लेते हैं और इस कारण सुबह आपका पूरा शरीर या कोई एक भाग दर्द कर रहा होता है तो इस आसन को करने के बाद आपका सारा दर्द खत्म हो जाएगा। इसलिए अपने पूरे शरीर को एक रिलैक्स करने के लिए इस आसन को जरूर ट्राई करें। Also Read - पार्टनर के खर्राटों से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में जड़ से दूर होगी समस्या

पवनमुक्‍तासन (नी-टू-चेस्‍ट)

पवनमुक्‍तासन के कई पार्ट हैं। मगर यहां हम आपको नी-टू-चेस्‍ट के बारे में बता रहे हैं। यह एक बेहतरीन स्‍ट्रेचिंग एक्‍सरसाइज है। जिसे आप रोज सुबह कर सकते हैं। इससे आपके पूरे शरीर में खिंचाव आता है। शरीर में ब्‍लड फ्लो तेज होता है।