Fitkari से माथे का कालापन कैसे दूर करें? धूप के कारण आपका माथा भी पड़ गया काला, तो ऐसे इस्तेमाल करें फिटकरी

Mathe ka Kalapan Kaise Dur Kare | माथे की त्वचा पर होने वाला कालापन आपकी त्वचा के ग्लो को फीका कर सकता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि फिटकरी की मदद से आप अपने माथे की टैनिंग को साफ कर सकते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : July 10, 2025 5:52 PM IST

1/6

माथे का कालापन कैसे दूर करें

Mathe ke Kalepan ko Kaise Hataye: हमारे चेहरे की त्वचा हमारे शरीर के उन हिस्सों में से एक है, जो सबसे ज्यादा धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण व अन्य चीजों के संपर्क में आती है। यही कारण है कि हमारी चेहरे की त्वचा का खास तौर पर ध्यान रखा जरूरी होता है और अगर ऐसा न कर पाएं तो त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। माथे पर कालापन होना धूप, धूल-मिट्टी और अन्य कई कारणों से हो सकता है, जो चेहरे के सारे ग्लो को फीका कर देता है। आपके चेहरे की त्वचा कितनी भी साफ हो अगर माथे पर टैनिंग हो गई है, तो सारालुक खराब हो जाता है। लेकिन फिटकरी से आप माथे के कालेपन को दूर कर सकते हैं, जिसके बारे में आप इस लेख में जानकारी लेंगे।

2/6

त्वचा के लिए क्यों खास मानी जाती है फिटकरी

स्किन के लिए फिटकरी को बेहद फायदेमंदम जाता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हैं जो फिटकरी से ठीक हो जाती हैं। अगर आपके माथे पर टैनिंग हो रही है, तो फिटकरी की मदद से उसे दूर किया जा सकता है, बस आपको उसे सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका आना चाहिए। Also Read - सर्दियों में चेहरे फिटकरी कैसे लगानी चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा

3/6

माथे का कालापन दूर करने के लिए फिटकरी

फिटकरी में कई एक एस्ट्रीजेंट होने के साथ-साथ उसमें कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन पर जमे जिद्दी मैल को निकालने में मदद करते हैं। अगर आपके माथे पर कालापन हो गया है, तो उसपर फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है और एक-दो बार इस्तेमाल करने के बाद ही धीरे-धीरे आपको फर्क दिखने लगेगा।

4/6

माथे पर फिटकरी को कैसे इस्तेमाल करें

माथे की त्वचा पर फिटकरी को इस्तेमाल करना काफी आसान है। सबसे पहले साफ पानी से अपने माथे की त्वचा को गीला कर लें उसके बाद फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसपर धीरे-धीरे घिसें और फिर फिटकरी को साइड रखकर हाथ से हल्का रगड़ते रहें। Also Read - क्या सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगा सकते हैं?

5/6

माथे पर फिटकरी को किस समय लगाएं

फिटकरी को अपने माथे की स्किन पर किसी भी समय लगाया जा सकता है। एक बार आप सुबह उठने के बाद और एक बार आप रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में दो बार इस्तेमाल करेंगे तो आपको ज्यादा जल्दी फायदा देखने को मिल सकता है।

6/6

किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

माथे पर फिटकरी को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पानी के साथ बहकर आंखों तक न चली जाए, ऐसा होने पर आंखों में तेज जलन हो सकती है। अगर ऐसा हो जाता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - नहाने से पहले चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?