फिटकरी और नारियल तेल को मिलाकर लगाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

Fitkari and Coconut Oil Benefits : फिटकरी और नारियल तेल से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से-

Written by Mishra Kishori | Updated : January 14, 2025 1:31 PM IST

1/6

फिटकरी और नारियल तेल के फायदे

Alum and Coconut Oil Benefits : नारियल तेल आपके स्किन से लेकर बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसके प्रयोग से आपके स्किन और बाल गहराई से मॉइस्चराइज होते हैं। वहीं, यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों का भंडार होता है। अगर आप नारियल तेल को गुणों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें फिटकरी को मिलाकर लगाएं। फिटकरी को मिलाकर लगाने से स्किन से लेकर बालों की परेशानियां दूर हो सकती हैं। नारियल तेल के साथ-साथ, फिटकरी में एंटी-फंगल, एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे कई तरह की दिक्कतें कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं फिटकरी और नारियल तेल से होने वाले फायदे क्या हैं?

2/6

स्किन रहेगी सॉफ्ट

फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन काफी सॉफ्ट होती है। दरअसल, इन दोनों का मिश्रण स्किन को मॉइस्चराइज करता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी स्किन में बेहतर कर सकता है, जिससे आपकी स्किन काफी मुलायम हो सकती है। अगर आप अपनी रुखी और बेजान स्किन को सॉफ्ट करना चाहते हैं, तो इस मिश्रण का प्रयोग जरूर करें।  Also Read - चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए फिटकरी का इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

3/6

झुर्रियां होंगी कम

फिटकरी और नारियल तेल दोनों में ही एंटी-रिंकल्स गुण होने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण होता है, जिससे चेहरे पर होने वाली झुर्रियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। साथ ही यह फाइन-लाइंस को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।

4/6

एक्ने की परेशानी से राहत

फिटकरी और नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आप एक्ने की परेशानी को दूर कर सकते हैं। यह चेहरे की सूजन या फिर एक्ने में होने वाली सूजन को कम कर सकता है। साथ ही एक्ने के कारण होने वाली दाग-धब्बों के शिकायतों को दूर कर सकते हैं।  Also Read - ये 4 लोग गलती से भी न पी लें फिटकरी का पानी, वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें

5/6

दाग-धब्बों से छुटकारा

चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और कील-मुंहासों की परेशानी को दूर करने में नारियल तेल और फिटकरी का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। यह स्किन पर ग्लो लाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर दाग-धब्बों की दिक्कतें कम हो सके, तो इस मिश्रण का प्रयोग जरूर करें।

6/6

स्किन गहराी से होगी मॉइस्चराइज

सर्दियों के दिनों में स्किन काफी ड्राई होने लग जाती है। इस स्थिति में फिटकरी और नारियल तेल का मिश्रण आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। साथ ही इससे स्किन सॉफ्ट होती है और स्किन की ड्राईनेस दूर हो सकती है।  Also Read - गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे