मेथी का पानी पीने से क्या होता है?
भारतीय घरों में मेथी का बीज काफी आसानी से मिलने वाला बीज है। इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए और तरह-तरह के अचार को बनाने में होता है। मेथी का दाना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी जबरदस्त साबित हो सकता है। इसमें कई औषधीय गुण जैसे-फोलिक एसिड, राइबोफ्लोविन, जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन इत्यादि होता है। इसके अलावा मेथी विटामिन A, B6, C और K जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरा बोता है। इसलिए मेथी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। वहीं, अगर आप मेथी के फायदों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके बीजोंल से पानी तैयार करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेथी के बीजों का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं-