मेथी और शहद खाने के फायदे
Benefits Of Fenugreek With Honey: मेथी और शहद, दो ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती हैं। इन दोनों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, मेथी और शहद, दोनों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आमतौर पर, लोग इन दोनों का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप सुबह खाली पेट मेथी और शहद का एक साथ सेवन करेंगे, तो इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है? जी हां, लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, इन दोनों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। नियमित रूप से मेथी और शहद का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने से लेकर वजन घटाने तक में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं मेथी और शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में (Methi Aur Shahad Khane Ke Fayde) -
