चेहरे पर फैटी लिवर के लक्षण
Fatty Liver ke Lakshan: फैटी लिवर एक गंभीर रोग है। आजकल फैटी लिवर के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में अत्यधिक वसा जमा हो जाता है। फैटी लिवर दो प्रकार का होता है- इसमें नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग (NAFLD) और अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग शामिल हैं। फैटी लिवर का समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। अन्यथा, लिवर खराब हो सकता है और स्थिति जानलेवा हो सकती है। फैटी लिवर के शुरुआती चरणों में आमतौर पर कोई लक्षण नजर नहीं आता है। लेकिन, जब स्थिति गंभीर होने लगती है, तो शरीर कई तरह के संकेत दिखाने लगता है। फैटी लिवर के संकेत चेहरे पर भी दिखाई देते हैं। अगर आपको भी चेहरे पर ये लक्षण दिखाई दे तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें, ये फैटी लिवर की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद गैस्ट्रोएंटरोलॉजी- प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर और एचओडी के डॉ. बीर सिंह सहरावत से जानते हैं इसके बारे में-
