फैलोपियन ट्यूब में गांठ के लक्षण
Lump In Fallopian Tube Symptoms: फैलोपियन ट्यूब महिला प्रजनन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अंडाशय (ओवरी) से अंडाणु को गर्भाशय तक पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में, किसी भी महिला को गर्भधारण करने के लिए इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल महिलाओं को कई तरह की प्रजनन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं में से एक है फैलोपियन ट्यूब में गांठ की समस्या। यदि फैलोपियन में गांठ (सिस्ट या ट्यूमर) बन जाए, तो यह न केवल महिला की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है, बल्कि शरीर में कई तरह के बदलाव भी ला सकती है। दरअसल, फैलोपियन ट्यूब में गांठ एक असामान्य वृद्धि या सिस्ट (थैलीनुमा संरचना) होती है, जो इस नली में रुकावट या सूजन पैदा कर सकती है। यह गांठ कभी-कभी कैंसरजन्य भी हो सकती है। इसके बनने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे एंडोमेट्रियोसिस, संक्रमण, हाइड्रोजल्पिंक्स (ट्यूब में तरल भरना) या ट्यूमर। इससे महिला को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि फैलोपियन ट्यूब में गांठ होने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं (Fallopian Tube Me Ganth Ke Lakshan)।