रोज सुबह चेहरे पर केले का छिलका घिसने से स्किन में आएंगे ये 5 बदलाव, सब हो जाएंगे हैरान

Kele ka chilke ghisne ke fayde | केले का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहता है और अगर उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्किन में कई खास बदलाव भी देखे जा सकते हैं, जिसके बारे में आप इस लेख में जानेंगे।

Written by Mukesh Sharma | Published : May 24, 2025 7:28 PM IST

1/6

चेहरे पर घिसें केले का छिलका (Rub Banana Peel On Face)

Chehre par kele ka chilka ghisne ke fayde: अपनी स्किन को चमक को बढ़ाए रखे के लिए बहुत से अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर तरीकों में मार्केट से मिलने वाले अलग-अलग प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट्स होते हैं। हालांकि, आज भी ज्यादातर लोगों को मानना यही है कि त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करने के लिए और हेल्दी रखने के लिए नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। केले का छिलका स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है और अगर आप रोजाना सुबह के समय केले के छिलके को अपनी त्वचा पर घिसते हैं, तो उससे आपको कई फायदे एक साथ मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में आगे जानेंगे।

2/6

स्किन के लिए केले का छिलका (Banana Peel For Skin)

हमारी स्किन के लिए केले का छिलका बेहद फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें कई ऐसे खास तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं और साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करते करते हैं। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

क्या मिलेंगे फायदे (Benefits Of Rubbing Banana Peel On Face)

केले के छिलके में कई ऐसे खास तरह के तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए एक नेचुरल स्किन व्हाइटनिंग के रूप में काम करते हैं। रोजाना अगर आप नियमित रूप से केले के छिलके को स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा में निखार तो आता ही है, साथ ही साथ त्वचा का रूखापन भी कम भी कम होने लगता है और त्वचा पहले से ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है।

4/6

चेहरे पर घिसने का सही तरीका (Right Way To Rub Banana Peel On Skin)

केले के छिलके को त्वचा पर लगाना बेहद आसान है, साधारण तरीके से केले के छिलके को अंदर की तरफ से स्किन पर हल्के-हल्के घिसना शुरू कर दें। 5 मिनट तक चेहरे पर अच्छे से घिसें और फिर 10 से 15 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद यह चेहरे पर सूख जाएगा जिसके बाद आप साफ पानी से धो सकते हैं। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

इस्तेमाल का सही समय (Right Time To Rub Banana Peel On Face)

केले के छिलके को सुबह के समय नहाने से पहले अगर चेहरे पर घिसा जाए तो इससे दिनभर चेहरे को फायदा मिलता है। हालांकि, अगर आपके पास सुबह किसी कारण से समय नहीं होता है, तो आप शाम के समय सोने से ठीक पहले भी इस खास तरीके को अपना सकते हैं।

6/6

किन बातों का रखें ध्यान (Things To Keep In Mind)

हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या है, तो उस समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?