दाग-धब्बे मिटाने के लिए फेस पैक
Face Packs for Dark Spots: हर कोई बेदाग और खूबसूरत त्वचा चाहता है। लेकिन, आजकल ज्यादातर लोग मुंहासों और दाग-धब्बों से परेशान हैं। चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होना बेहद आम है। यह कई कारणों से हो सकता है। इसमें सबसे आम है- धूप में ज्यादा समय बिताना। इसके अलावा, त्वचा की सही से देखभाल न कर पाने की वजह से भी चेहरे पर दाग-धब्बे हो सकते हैं। इसके लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स और लेजर का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे के दाग-धब्बों और झाइयों को मिटा सकते हैं। इसके लिए आप कुछ होममेड फेस पैक का यूज कर सकते हैं। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए कौन-से फेस पैक लगाने चाहिए (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane ke Liye kon se Face Pack Lagaye)?