चेहरे पर कौन-से फेस पैक लगाएं?
Face Pack for Glowing Skin: हर व्यक्ति ग्लोइंग, सॉफ्ट और शाइनी स्किन चाहता है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग दाग-धब्बों, मुंहासों और झाइयों से परेशान हैं। ऐसे में वे अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स यूज करना शुरू कर देते हैं। इनसे त्वचा से जुड़ी समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। क्योंकि, कई प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे का निखार बढ़ा सकते हैं। आप होममेड फेस पैक का यूज कर सकते हैं। इनसे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर कौन-से फेस पैक लगाने चाहिए (Chehre Par Kon se Face Pack Lagane Chahiye)?
