सर्दियों में होने वाले दाग-धब्बों के लिए फेस पैक
Face Pack for Winters: सर्दियों में ज्यादातर लोग धूप में बैठना पसंद करते हैं। जैसे ही लोगों को धूप दिखती है, वे वहां पर ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। धूप में ज्यादा समय रहने की वजह से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। सर्दियों में स्किन काफी डल और बेजान भी नजर आती है। इसलिए चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाना बहुत जरूरी होता है। दाग-धब्बे मिटाने के लिए कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट को अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप कुछ होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सर्दियों में दाग-धब्बे मिटाने के लिए कौन-से फेस पैक लगाएं (Sardiyo me Daag Dhabbe Mitane ke Liye Face Pack)?