क्रिसमस पार्टी के लिए घर पर क्लीन अप कैसे करें?
How to do Face Clean up at Home: क्रिसमस की पार्टी के लिए आप भी बहुत एक्साइटेड हैं। पार्टी के लिए ड्रेस, जूलरी, बैग और सैंडल्स तक तैयार हो चुके हैं और अब आप सोच रही हैं कि इतने कम समय में पार्लर जाकर फेशियल कैसे करवाया जाए? अगर फेशियल नहीं करवाया तो पार्टी में चेहरा बेजान, मुरझाया हुआ नजर आएगा। तो इन सारी परेशानियों का एक सॉल्यूशन है होम क्लीन अप (Ghar Par Face Clean up Kaise Kare)। क्रिसमस पार्टी में ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप घर पर ही 3 स्टेप में क्लीन अप कर सकते हैं। होम क्लीन अप की खास बात ये होती है कि इसे करने के लिए न तो आपको पार्लर जाने की जरूरत होती है और न ही हजारों रुपये खर्च करने की।