अच्छी और गहरी नींद के लिए टिप्स
Tips for Better Sleep: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और चिंता से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की समस्याएं हो रही हैं। इसमें रात को अच्छी और गहरी नींद न आना भी एक सबसे आम समस्या है। रात को अच्छी नींद न आने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से डायबिटीज, थायराइड और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आपके लिए नींद भी बहुत जरूरी होती है। अगर आप रोजाना अच्छी और गहरी नींद लेंगे, तो कई रोगों से बचाव हो सकता है। स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन, ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें रात में सही से नींद नहीं आ पाती है। ऐसे में अक्सर लोग नींद आने के लिए सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन, ये सप्लीमेंट्स भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकतेहैं। ऐसे में आप कुछ ऐसे नेचुरल टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिनसे नींद में मदद मिल सकती है। आइए, अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं अच्छी और गहरी नींद के लिए कौन-से टिप्स फॉलो करने चाहिए (Acchi Nind ke Liye Kon se Tips Follow Karne Chahiye)?
