hamburger icon
A
Read in English

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं?

Signs and symptoms of brain tumor: मस्तिष्क का ट्यूमर एक जानलेवा बीमारी है, जिसके बारे में अक्सर लोगों को मन में बहुत से सवाल रहते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट्स ब्रेन ट्यूमर से जुड़े बहुत से सवालों को जवाब देने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 10, 2025, 9:32 PM

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon1/7

मस्तिष्क में ट्यूमर के लक्षण (Symptoms Of Brain Tumor)

Signs and symptoms of brain tumor: ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर लेकिन जटिल बीमारी है, जिसकी कई प्रकार की श्रेणियां होती हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि क्या ब्रेन ट्यूमर वंशानुगत यानी जेनेटिक होता है और यदि परिवार में किसी को यह रोग हुआ है, तो क्या अन्य सदस्यों को भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है? सामान्यतः ब्रेन ट्यूमर के अधिकांश मामले स्पॉन्टेनियस यानी अचानक होने वाले होते हैं और उनका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आता। बहुत ही कम प्रतिशत में ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक पाया जाता है। यानी यह पीढ़ी दर पीढ़ी नहीं चलता। विश्व ब्रेन ट्यूमर के मौके पर हमने सीनियर डॉक्टर ध्रुव चतुर्वेदी (Dr. Dhruv Chaturvedi, Associate Director, Neurosurgery, Brain Tumor Surgery, PSRI Hospital Delhi) से खास बातचीत में ब्रेन ट्यूमर के जेनेटिक होने या न होने के साथ ही कई अन्य सवालों के जवाब भी लिए हैं। आइए जानते हैं:

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon2/7

जेनेटिक हो सकता है ब्रेन ट्यूमर

आंकड़ों के अनुसार, लगभग 5-10% मामलों में ही ब्रेन ट्यूमर वंशानुगत होता है। कुछ विशेष जेनेटिक सिंड्रोम हैं, जिनमें ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना अधिक होती है। उदाहरण के तौर पर – Li-Fraumeni syndrome, Neurofibromatosis type 1 और 2, Tuberous sclerosis और Von Hippel–Lindau disease। इन सिंड्रोम में म्यूटेटेड जीन मौजूद होता है जो शरीर की कोशिकाओं के सामान्य विभाजन में बाधा डालता है और कैंसर या ट्यूमर की संभावना बढ़ाता है। Also Read - Myth And Fact: लोगों में बैठ गया है बीमारी का डर, कहीं मोबाइल के इस्तेमाल से न हो जाए ब्रेन ट्यूमर

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon3/7

जेनेटिक होने पर काउंसलिंग कराना जरूरी

अगर आपके परिवार में एक से अधिक सदस्य को ब्रेन ट्यूमर हुआ है, या किसी को ऊपर बताए गए जेनेटिक सिंड्रोम्स में से कोई एक डायग्नोज हुआ है, तो आपको जेनेटिक काउंसलिंग लेने की सलाह दी जाती है। एक जेनेटिक काउंसलर या न्यूरोलॉजिस्ट आपकी फैमिली हिस्ट्री की समीक्षा कर सकता है और आवश्यकता होने पर कुछ जेनेटिक टेस्ट करवाने की सिफारिश कर सकता है।

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon4/7

MRI, CT स्कैन और ब्लड बेस्ड जेनेटिक टेस्ट्स

यहां यह समझना जरूरी है कि केवल फैमिली हिस्ट्री होने का मतलब यह नहीं है कि आपको भी ब्रेन ट्यूमर होगा। लेकिन हां, एक संभावना जरूर बनती है और यदि वह संभाव्यता हाई रिस्क श्रेणी में आती है, तो डॉक्टर आपको रेगुलर स्कैन या निगरानी के सुझाव दे सकते हैं। MRI, CT स्कैन और ब्लड बेस्ड जेनेटिक टेस्ट्स इस दिशा में सहायक हो सकते हैं। Also Read - बार-बार सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत-इस महिला की कहानी से समझें कब हो सतर्क

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon5/7

ब्रेन ट्यूमर के कुछ सामान्य लक्षण

ब्रेन ट्यूमर के कुछ सामान्य लक्षणों में लगातार सिरदर्द (विशेषकर सुबह के समय), उल्टी, दौरे (सीज़र), शरीर के किसी एक हिस्से में कमजोरी, दृष्टि या सुनने में समस्या, बोलने में दिक्कत और स्मृति कमजोर पड़ना शामिल है। यदि इन लक्षणों में से कोई भी लगातार बना रहता है, तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेना आवश्यक है।

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon6/7

ब्रेन ट्यूमर का उपचार कैसे होता है?

उपचार की बात करें तो हर ब्रेन ट्यूमर का इलाज ऑपरेशन से जरूरी नहीं होता। कई ट्यूमर का इलाज रेडिएशन, कीमोथेरेपी या दवाइयों के माध्यम से भी किया जाता है। और जैसा कि पहले कहा गया है, हर ब्रेन ट्यूमर कैंसर कारक नहीं होता। बेनाइन यानी गैर-कैंसर कारक ट्यूमर का इलाज सफलतापूर्वक संभव है और मरीज पूर्णतः स्वस्थ जीवन जी सकता है। Also Read - क्या सच में युवाओं में बढ़ रहे हैं ब्रेन ट्यूमर के मामले और क्या हो सकता है इसके पीछे का कारण?

क्या ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक होता है? अगर परिवार में किसी को है तो कौन सा टेस्ट कराना जरूरी हैं? photo icon7/7

जरूरी नहीं कि ब्रेन ट्यूमर जेनेटिक ही हो

संक्षेप में कहा जाए तो ब्रेन ट्यूमर का जेनेटिक कारण बहुत ही रेयर होता है, लेकिन यदि परिवार में इसके मामले पहले से मौजूद हैं, तो सतर्कता बरतना आवश्यक है। समय रहते जांच कराना और चिकित्सक से मार्गदर्शन लेना बीमारी को गंभीर होने से पहले ही रोक सकता है। डरें नहीं, बल्कि जागरूक रहें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।