2
नियमित वॉक करना- क्योंकि डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इसलिए आप अपने लाइफस्टाइल को जितना अच्छा रखेंगे आपकी बीमारी उतनी ही कंट्रोल में रहेगी। अपने लाइफस्टाइल और मधुमेह को मेनटेन रखने की शुरुआत आप नियमित वॉक से कर सकते हैं। रोज 30 मिनट की वॉक आपको वाकई बहुत जबरदस्त लाभ दे सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोज वॉक करने से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही इससे ब्लड शुगह लेवल और वजन भी कंट्रोल होता है।
