शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना

Bone And Muscle Strengthening Exercises: अगर आपको भी कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि आपका वर्कआउट काम नहीं कर रहा है तो आपको एक्सरसाइज में बदलाव करके देखना चाहिए। यहां हम आपको 5 प्रभावशाली एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 7, 2023, 2:08 PM

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon1/6

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज - Bone And Muscle Strengthening Exercises In Hindi

अगर आप भी एक फिटनेस फ्रीक हैं या आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज करना आपके लिए काफी आवश्यक हो जाता है। कई बार कुछ लोग एक्सरसाइज ढंग से नहीं करते हैं और जब उन्हें नतीजे नहीं दिखाई देते हैं तो वह काफी मायूस हो जाते हैं। अगर आप एक्सरसाइज का नतीजा साथ-साथ देखना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज को सही ढंग से करना चाहिए और एक्सरसाइज भी काफी प्रभावशाली चुननी चाहिए। यहां हम आपको 5 बेहतरीन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत (Bone And Muscle Strengthening Exercises At Home) बनाती है और इससे आपकी बॉडी का स्टेमिना भी बढ़ता है। जो आप जिम में ही नहीं बल्कि अपने घर पर भी कर सकते हैं।

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon2/6

वॉकिंग - Walking Benefits In Hindi

यह एक्सरसाइज नहीं है बल्कि आपकी दिनचर्या का एक पार्ट है। इसे लोग काफी हल्के में ले लेते हैं और कुछ लोगों का मानना होता है कि वाकिंग से उन्हें कोई नतीजे नहीं दिखते हैं लेकिन अगर आप ही स्थिति में है कि आप हैवी एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं या वेट ट्रेनिंग नहीं कर सकते हैं तो आपको वाकिंग से ही शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपकी शारीरिक गतिविधि करने की आदत बन जाएगी और आप धीरे-धीरे वाकिंग को रनिंग और हाइट एक्सरसाइज में भी बदल सकते हैं। आप चाहे तो ट्रेडमिल पर रोजाना 10 मिनट वॉकिंग कर सकते हैं।  Also Read - 30 की उम्र के बाद ही भारतीय पुरुषों की फिटनेस क्यों खराब होने लग जाती है? क्या ये जेनेटिक है?

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon3/6

इंटरवल ट्रेनिंग - Interval Training Exercises Benefits In Hindi

आपको एक तरह के इंटेंसिटी लेवल को बरकरार रखना होता है और कुछ समय बाद उसे छोड़ देना होता है जैसे 2 मिनट के लिए आपको हाई इंटेंसिटी वकआउट करना होगा और उसके बाद आपको 2 मिनट के लिए ब्रेक लेना होगा या फिर लो इंटेंसिटी वकआउट करना होगा। ऐसा करने से आपकी ज्यादा कैलोरीज बर्न होंगी और आपका वजन कम होने में मदद मिलेगी।

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon4/6

स्क्वाट - Squat Exercise Benefits In Hindi

स्क्वाट करते समय आपको इस तरह से शरीर की अवस्था में आना होगा जैसे आप कुर्सी पर बैठने वाले हैं लेकिन वह कुर्सी केवल काल्पनिक होगी। इस एक्सरसाइज से आपकी मसल्स को मजबूती मिलती है और आपके पैरों का खासकर, लोअर बॉडी का फैट भी कम होता है। एक बार में आपको कम से कम 12 स्क्वाट करने होंगे और आप इस तरह दिन में तीन से चार सेट बना सकते हैं। Also Read - शरीर का बार-बार वजन बढ़ना कहीं कोई बीमारी तो नहीं? कौन से चेकअप कराकर पता लगाएं?

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon5/6

पुश अप - Push Up Benefits In Hindi

पुश अप करने से आपके शरीर की मजबूती का पता चलता है और इन्हें रोजाना करने से आपकी चेस्ट शोल्डर और आर्म्स मसल मजबूत होने लगती हैं। इससे आपकी पेट की चर्बी भी कम हो सकती है। इसे करने के लिए आपको पेट के बल जमीन पर लेट जाना है और अपने हाथों को अपने कंधों से थोड़ा-थोड़ा रखना है आपको अपने पैर की उंगलियों के सहारे ऊपर की ओर उठने की कोशिश करनी है। इस समय केवल पैर की उंगलियों और हथेलियों को छोड़ कर आपके शरीर का कोई भी हिस्सा जमीन को टच नहीं करना चाहिए।

शरीर की सभी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है ये 5 एक्सरसाइज, पहले दिन से ही बढ़ेगा बॉडी का स्टेमिना photo icon6/6

क्रंच - Crunches Exercise Benefits In Hindi

अगर आप एब्स बनाना चाहते हैं या पेट के फैट को कम करना चाहते हैं तो क्रंचेस एक्सरसाइज आपको जरूर करनी चाहिए। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल जमीन पर लेट जाना है और पैरों को मोड़कर लेटना है इसके बाद आपको अपने हाथों को सिर के नीचे रख लेना है और छाती को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करनी है लेकिन ध्यान रखें कि आपके हिप्स ऊपर नहीं उठने चाहिए। अगर रोजाना इन एक्सरसाइज को करते हैं और इन्हें ढंग से करते हैं तो बहुत जल्द ही आपको रिजल्ट देखने को मिल जाएगा। Also Read - क्या कार्डियो करने का गलत तरीका हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है? सही तरीका क्या है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source