Advertisement

रोजमर्रा की आदतें बनाती हैं समय से पहले बूढ़ा, आज ही बदलें अपनी लाइफस्टाइल

रोजमर्रा की लाइफ में हम छोटी- छोटी ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिससे पूरे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन गलतियों के कारण त्वचा पर कम उम्र में ही झाइयां, झुर्रियां और दाग- धब्बे नजर आने लगते हैं। आज हम इन्हीं गलतियों के बारे में जानेंगे।

Written By Ashu Kumar Das
Published : June 23, 2026 10:40 AM IST

ये 5 आदतें बनाती हैं चेहरे को बूढ़ा

इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई लंबे समय तक जवान और हेल्दी दिखना चाहता है। चेहरे को जवां बनाए रखने के लिए लोग कई तरह की क्रीम, लोशन और खानपान में भी बदलाव करते हैं। जवान बने रहने के लिए यह सभी चीजें जरूरी हैं, लेकिन कई बार हमारी कुछ रोजमर्रा की आदतें उम्र बढ़ने की प्रक्रिया (Aging) को तेज कर देती हैं। इसका असर सिर्फ चेहरे की त्वचा पर ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों, दिमाग और पूरे शरीर पर धीरे- धीरे नजर आता है। University Hospitals Case Medical Center द्वारा साल 2013 में की गई रिसर्च बताती है कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ गलतियां समय से पहले चेहरे को बूढ़ा बना देती हैं। आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं गलतियों की बात करेंगे, ताकि आप उसे न करें और चेहरे को जवा बनाए रखें।

पर्याप्त नींद न लेना

शरीर के साथ-साथ चेहरे को भी रिपेयर करने के लिए सही नींद की जरूरत होती है। लेकिन जब नींद सही तरीके से न ली जाए तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन (जिसे तनाव का हार्मोन भी कहा जाता है) तेजी से बढ़ता है। कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने के कारण त्वचा पर झुर्रियां, डार्क सर्कल और थकान दिखाई देने लगती है। एक रिसर्च बताती है कि त्वचा पर जवा बनाए रखने के लिए 8 से 9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। सही नींद लेने से त्वचा की एजिंग की रिकवरी तेजी से होती है। इससे झाइयों और झुर्रियों की परेशानी धीरे- धीरे कम होने लगती है।

पानी कम पीना

यह बात थोड़ी सी अटपटी लग सकती है लेकिन अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे भी आपकी त्वचा समय से पहले बूढ़ी हो सकती है। Clinical, Cosmetic and Investigative Dermatology द्वारा कई गई रिसर्च बताती है कि शरीर में पानी की कमी त्वचा को रूखा और बेजान बना सकती है। पर्याप्त हाइड्रेशन त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि त्वचा को जवा बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

Advertisement

फिजिकल एक्टिविटी कम होना

नई दिल्ली के सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि जो लोग लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं उनका चेहरा भी सामान्य लोगों की तुलना में जल्दी बूढ़ा होने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि पूरे दिन बैठे रहना केवल वजन बढ़ाने का कारण नहीं बनता, बल्कि यह शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी तेज कर सकता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

जंक फूड ज्यादा खाना

कुछ लोगों को बाजार में मिलने वाले चिप्स, बर्गर, समोसे और पिज्जा खाने की आदत होती है। इस तरह का खाना भी चेहरे पर कम उम्र में झाइयों और झुर्रियों का कारण बनता है। डॉ. बीएल जांगिड़ कहते हैं कि त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए खाने में जहां तक संभव हो ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। इसके साथ ही खानपान का संतुलन भी होना चाहिए। अपने खाने में विभिन्न प्रकार के फल, हरी सब्जियां और अनाज को शामिल करना चाहिए। स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहे इसके लिए रोजाना 30 मिनट से 1 घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप इन आदतों को जितनी जल्दी अपना लेंगे आपकी स्किन उतने ही लंबे समय तक जवा बनी रहेगी।