इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पोषक तत्व
Important Nutrients for Immune System: इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, तो कई रोगों से बचाव होता है। इससे संक्रमण से बचा जा सकता है। साथ ही, किसी भी रोग से जल्दी रिकवर होने में मदद मिलती है। मजबूत इम्यून सिस्टम की वजह से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इम्यून सिस्टम शरीर को सभी तरह के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। अगर शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो सर्दी-जुकाम और गले की खराश जैसी समस्याएं जल्दी ठीक हो जाती हैं। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अक्सर विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सिर्फ विटामिन सी ही नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन करना भी जरूरी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन-से पोषक तत्व जरूरी होते हैं?