एसी में रहने से बालों से जुड़ी कौन सी प्रॉब्लम हो सकती है?
गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल करना हर शहरी घर की जरूरत बन चुका है। एसी में सोने से न सिर्फ रात को सुकून भरी नींद आती है, बल्कि यह मानसिक शांति भी देता है। आज शहरी घरों में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक लंबे समय तक एसी में रहते हैं। लंबे समय तक एसी में रहने से सेहत को नुकसान पहुंचता है यह बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन एसी की हवा बालों के लिए भी नुकसानदायक होती है। दिल्ली के डर्माटॉलिजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि एयर कंडीशन एयर कंडीशन की हवा कमरे में नमी को कम कर देती है। इसके कारण आपको डिहाड्रेशन की समस्या होती है। लंबे समय तक एसी में रहने से बालों और स्कैल्प में ड्राईनेस की समस्या बढ़ती है। इससे बालों का झड़ना, टूटना और गिरना तक शुरू हो सकता है।आइए जानते हैं कि लंबे समय तक एयर कंडीशन में रहने से बालों पर कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।
