बच्चे का मिट्टी खाने के कारण
बच्चों की देखभाल करना कोई बच्चों का खेल नहीं होता है, यह डायलॉग सुनने में जितना मजेदार लग रहा है इस बात में सच्चाई उस से भी ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि छोटे बच्चे अक्सर बहुत जल्दी शरारतें सीखते हैं और ऐसे में उन्हें कई बार कोई गलत आदत पड़ जाती है, जो उनकी हेल्थ की दुश्मन बन जाती है। आपने भी देखा होगा अक्सर छोटे बच्चे मिट्टी, चॉक व मुल्तानी मिट्टी बड़े चाव से खाते हैं और उन्हें वह इतनी अच्छी लगने लगती है वे छिप-छिप कर इसे खाने लगते हैं। हम अक्सर यह समझ लेते हैं कि छोटे बच्चे तो मिट्टी खाते ही हैं और कुछ टाइम बाद अपने आप बंद कर देंगे। लेकिन कई बार इसके पीछे गंभीर कारण हो सकते हैं। दरअसल, बच्चे द्वारा मिट्टी खाना हर बार सिर्फ एक आदत ही नहीं कई बार शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी होने का भी संकेत हो सकता है। यदि आपके घर में भी कोई छोटा बच्चा है, तो आपको भी इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए। चलिए जानते हैं कि पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चे मिट्टी खाते हैं और इससे उनकी हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है।
