डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits To Control Blood Sugar)
डायबिटीज आज के समय में एक आम समस्या बनकर उभर रही है जिससे काफी लोग पीड़ित है। डायबिटीज के मरीजों को बहुत सी चीज खाने के लिए मना किया जाता है और उन्हें अपनी कई पसंदीदा चीजों से परहेज रखना पड़ता है। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि उन्हें चीज सोच समझ कर और उनकी राय के अनुसार ही खानी चाहिए। लेकिन प्रकृति ने बहुत सी ऐसी चीज दी है जिन्हें डायबिटीज जैसी बीमारियों में खाया जा सकता है और स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाया जा सकता है। कहते हैं कि डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद हो सकता है। काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और अंजीर विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक होते हैं। इन सभी ड्राई फ्रूट्स का संयमित सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है। इन्हें नियमित आहार में शामिल करने से आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसे ध्यानपूर्वक और सही मात्रा में लेना चाहिए। रात को दूध के साथ निम्नलिखित 5 ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है।