यूरिक एसिड कम करने वाली सब्जियां
Which Vegetables Reduce Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसके कारण शरीर में जमा टॉक्सिंस पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जी हां, गर्मियों में मिलने वाली कुछ सब्जियां यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं गर्मियों में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कौन सी सब्जियां खानी चाहिए (Uric Acid Me Kaun Si Sabji Khani Chahiye)?