सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक

Good Sleep Tips : अच्छी और गहरी नींद के लिए गुनगुने पानी के साथ कुछ हेल्दी चीजों को मिक्स करके लेने से काफी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: April 9, 2024, 4:05 PM

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon1/6

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले पानी में मिलाकर करें इन चीजों का सेवन

Good Sleep Tips : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत ही जरूरी होती है। यह न सिर्फ मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी होता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी प्रभावी होता है। लेकिन कुछ लोगों को रात के समय अच्छी नींद नहीं आती है, जिसकी वजह से उनकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर आपको अच्छी और गहरी नींद नहीं आ रही है, तो ऐसे में आप रात के समय गुनगुने पानी के साथ कुछ चीजों को फांककर सो सकते हैं। इससे पेट या फिर शरीर में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है, जिससे शरीर को रिलैक्स मिलता है। ऐसे में आपको अच्छी और गहरी नींद आती है।

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon2/6

गुनगुने पानी के साथ अजवाइन

कई बार पेट में गैस और अपच की शिकायत होने की वजह से अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है। ऐसे में आपको रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। यह पेट को ठीक करके आपके नींद को बेहतर करता है। साथ ही गैस और अपच से भी राहत दिला सकता है।  Also Read - हौज खास में गंदे पानी से लोग बीमार, क्या दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है?

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon3/6

गुनगुने पानी के साथ सौंफ

गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच सौंफ को फांक लें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा। साथ ही आपका गट हेल्थ बेहतप होता है, जो आपकी नींद को लाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप अच्छी और गहरी नींद लाना चाहते हैं, तो इस मिश्रण का सेवन जरूर करें।

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon4/6

गुनगुना पानी और काला नमक के फायदे

अच्छी और गहरी नींद के लिए गुनगुने पानी के साथ काला नमक खाएं। यह पाचन की गड़बड़ी को ठीक करने के साथ-साथ नींद को भी बेहतर कर सकता है। इससे पेट में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके बॉडी को रिलैक्स करने में प्रभावी होता है।  Also Read - क्या आपका बढ़ता पेट अंदर ही अंदर पहुंचा रहा है नुकसान?

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon5/6

गुनगुना पानी और सौंठ का पाउडर

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच सौंठ का पाउडर फांक लें। इससे कब्ज से राहत पाने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपकी नींद को बेहतर करने में प्रभावी होता है। इससे शरीर को रिलैक्स मिलता है, जिससे नींद को बेहतर करने में मदद मिलती है।

सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये 5 चीजें, रातभर नींद में नहीं होगी कोई परेशानी और पेट भी रहेगा ठीक photo icon6/6

त्रिफला चूर्ण और गुनगुना पानी के फायदे

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। त्रिफला चूर्ण में तीन जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं, जो आपके समग्र शरीर को विकसित कर सकता है। यह नींद को बेहतर कर सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आए और पाचन की गड़बड़ी ठीक हो, तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।  Also Read - अचानक से एंग्जायटी बढ़ जाए तो उसके लिए करना चाहिए, साइकियाट्रिस्ट ने बताए 4 तरीके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source