यूरिक एसिड के मरीज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिलेगा आराम

Empty Stomach Foods For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ चीजों सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Published : May 19, 2025 3:16 PM IST

1/6

यूरिक एसिड में खाली पेट क्या खाना चाहिए?

Foods To Eat On Empty Stomach In Uric Acid: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी सही ढंग से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों के आसपास क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए (Uric Acid Me Subah Khali Pet Kya Khana Chahiye)?

2/6

मेथी दाना

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट मेथी दाना का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, यह शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे चबा-चबाकर खाएं। Also Read - यूरिक एसिड बच्चों में भी बढ़ता है? जानें माता पिता कैसे पहचानें इसके लक्षण

3/6

अजवाइन का पानी

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी भी पी सकते हैं। दरअसल, अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही, यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह अच्छे से उबाल लें। जब पानी ठंडा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे सिप-सिप करके पिएं।

4/6

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एसिटिक एसिड शरीर को अल्कलाइन बनाता है, जिससे यूरिक एसिड बाहर निकल सकता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। Also Read - पुरुषों में यूरिक एसिड कितना होना चाहिए? जानें High Uric Acid के लक्षण और कारण

5/6

आंवला

शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट आंवला का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते है, बॉडी को डिटॉक्स कर यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को एक चम्मच आंवला पाउडर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

6/6

नींबू पानी

शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन सकते हैं। दरअसल, नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो यूरिक एसिड को घोलने और उसे यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। Also Read - प्रेग्नेंसी में यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करें? जानें High Uric Acid क्यों है चिंताजनक