कैसे छोड़ें सिगरेट की लत
सिगरेट पीना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आप जिस पैकेट से सिगरेट निकालते हैं उस पर भी बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा रहता है 'Smoking Kills' यानी 'धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है'। लेकिन इसके बाद भी लोग सिगरेट का खूब सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिगरेट एक ऐसा नशा है जो सेवन करने वाले के साथ-साथ पास बैठे व्यक्ति को भी उतना ही नुकसान पहुंचाता है। आज तेजी से बढ़ रहे मुंह और फेफड़ों में कैंसर के मामले धूम्रपान के कारण ही हैं। इस खतरनाक लत को बहुत से लोग छोड़ना भी चाहते हैं लेकिन इसकी तलब से परेशान होकर वह इसे आसानी से नहीं छोड़ पाते हैं। यदि आप धूम्रपान छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन लत के कारण इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं तो आज हम आपके लिए बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं।