रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

Foods For Better Sleep: रात को सोने से कुछ चीजों का सेवन करने से अच्छी और नींद लाने में मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 4, 2024, 9:01 AM

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon1/6

रात को अच्छी नींद के लिए खाएं ये चीजें

Foods For Better Sleep At Night: स्वस्थ रहने के लिए रात को अच्छी और गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे देर रात तक जागना, लैपटॉप या मोबाइल चलाते रहना, तनाव, चिंता या कोई शारीरिक परेशानी। रात में ठीक तरह से न सो पाने के कारण न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जो नींद लाने में मदद करता है। रात को सोने से पहले इनका सेवन करने से अच्छी और गहरी नींद आ सकती है। तो आइए, जानते हैं रात को अच्छी नींद के लिए आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं?

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon2/6

अश्वगंधा (Ashwagandha For Better Sleep)

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। यह तनाव को कम करता है, जिससे अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अश्वगंधा चूर्ण या कैप्सूल का सेवन एक गिलास गर्म दूध के साथ कर सकते हैं। Also Read - रात में न सोने से बढ़ सकता है वजन, जानें, नींद को कैसे करें बेहतर

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon3/6

बादाम (Almonds For Better Sleep)

बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव को कम करता है। इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले 5-6 बादाम का सेवन कर सकते हैं। इससे अच्छी और गहरी नींद आएगी।

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon4/6

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate For Better Sleep)

अगर आप रात में नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। साथ ही, यह एंग्जायटी की समस्या से भी छुटकारा दिला सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। Also Read - रात में बार-बार खुल जाती है नींद? तो आजमाएं ये 6 टिप्स, पूरी रात सोए रहेंगे आप

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon5/6

केला (Banana For Better Sleep)

रात को सोने से पहले केला खाने से अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी6 भी होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। ये दोनों हार्मोन अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

रात को सोने से पहले खाएं ये 5 चीजें, मिनटों में आएगी गहरी और सुकून भरी नींद photo icon6/6

हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk For Better Sleep)

रात को सोने से पहले हल्दी दूध पीने से शरीर की थकान और तनाव दूर हो सकता है। इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। दूध में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। Also Read - 8 घंटे की नींद लेने के बावजूद भी बिगड़ सकती है सेहत, अगर करते हैं ये 1 गलती

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source